फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Team A won the quiz

Pilibhit News: क्विज में ए टीम ने बाजी मारी

Tue, 29 Oct 2024 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Team A won the quiz
पीलीभीत। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज का यहां आयोजन किया गया। क्विज में ए टीम विजेता रही। विद्यार्थियों के बनाए मॉडलों को सीडीओ और बीएसए ने भी देखा और सराहना की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में सीडीओ केके सिंह और बीएसए अमित कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। पहले यह प्रतियोगिता न्याय पंचायत स्तर पर और उसके बाद ब्लॉक स्तर पर कराई गई ।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर बेहतर मॉडल प्रस्तुत करने और क्विज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को जिला स्तर पर प्रतिभाग कराया गया। इस मौके पर सीडीओ केके सिंह ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित मॉडलों की सराहना की। क्विज में करीब 40 बच्चों ने भाग लिया। इसमें ए टीम विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बरखेड़ा के कंपोजिट स्कूल बरगदा की रजनी, कंपोजिट स्कूल गिद्धौर की पायल, कंपोजिट स्कूल बरहा के रामकिशन, कंपोजिट स्कूल भिखारीपुर की दरक्षा, कंपोजिट स्कूल कैच के रंजीत शामिल रहे ।
विज्ञान प्रदर्शनी के टॉप फाइव में कंपोजिट स्कूल बरहा की हिना, कंपोजिट स्कूल रायपुर की लक्ष्मी, कंपोजिट स्कूल खासपुर की पारुल, कंपोजिट स्कूल केशवपुर की कृतिका, कंपोजिट स्कूल महोफ कॉलोनी के शिवा सरकार के बनाए मॉडल शामिल किए गए।
निर्णायक समिति में प्रवक्ता रमेश पटेल, सुमन लता, जिला कार्यक्रम अधिकारी जुगल किशोर सांगुडी, एसआरजी वैभव जैसवार, अमित पाठक, एआरपी विनय पांडे, दिवाकर बाजपेई, ज्ञान प्रकाश, दिलीप कुमार शामिल रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में टॉप फाइव के विजेताओं को एक-एक टैबलेट दिया गया।
क्विज के टॉप फाइव विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतियोगिताओं की व्यवस्था जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार ने संभाली। नीरज शुक्ला और सैयदा की बनाई रंगोली भी सराही गई।

इस मौके पर मरौरी के खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य, नगर क्षेत्र की खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, ललौरीखेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी अमूल कुमार, समग्र शिक्षा अभियान के सहायक वित्त लेखा अधिकारी पृथ्वीराज सिंह, दीपक जायसवाल, केके सागर, देवेंद्र कन्हैया, राजीव कुमार सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed