फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teaching women the lesson of prevention of child marriage

Pilibhit News: महिलाओं को पढ़ा रहीं बाल विवाह रोकथाम का पाठ

Fri, 13 Feb 2026 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Teaching women the lesson of prevention of child marriage
स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान के मौजूद लोग। स्रोत विभाग।
प्रोबेशन विभाग में तैनात महिला कर्मियों को मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन

पीलीभीत। जिले की महिलाओं को बाल विवाह की रोकथाम का पाठ पढ़ाया जा रहा है। यह जिम्मेदारी प्रोबेशन विभाग में अलग-अलग पदों पर तैनात महिलाएं संभाल रही हैं। इन महिलाओं को करीब 100 कार्यक्रम करने की जिम्मेदारी दी गई है।
महिलाओं को सशक्त बनाए जाने के लिए महिला विभाग की ओर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चाइल्ड लाइन यूनिट की दो, जिला बाल संरक्षण इकाई की चार, वन स्टाप सेंटर की चार और वूमेन इंपावरमेंट सेंटर की तीन महिलाएं अभियान को सफल बना रही हैं। महिलाएं ब्लॉक, पंचायत घर, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र आदि जगहों पर पहुंचकर महिलाओं को बाल विवाह के संबंध में जानकारी दे रही हैं। साथ ही अभियान को सफल बनाए जाने के लिए आशा, आंगनबाड़ी, स्वयं सहायता समूह, चिकित्सक और शिक्षकों की टीम को बनाकर इस अभियान को सफल बनाए जाने के लिए जोड़ रही है।
विज्ञापन

आठ मार्च तक चलेगा अभियान
शासन स्तर से 27 नवंबर से इस अभियान को शुरू किया गया। इस अभियान को आठ मार्च तक चलाया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी बाल विवाह को लेकर सशक्त बन सके। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि महिलाएं लोगों को जागरूक कर रही हैं। साथ ही उन्हें अपने साथ जोड़कर अभियान को सफल बना रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed