फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teachers will raise their voices at a mega rally in Delhi on April 4.

Pilibhit News: चार अप्रैल को दिल्ली में महारैली में आवाज बुलंद करेंगे शिक्षक

Mon, 30 Mar 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Teachers will raise their voices at a mega rally in Delhi on April 4.
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक में शामिल ​शिक्षक। स्रोत ​शिक्षक
पीलीभीत। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महारैली को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने बैठक कर बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर अपनी मांगों को बुलंद करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

रविवार को पीलीभीत के एक बैंक्वेट हाॅल में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिंह की मौजूदगी में जिलेभर के शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली में अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी करने पर जोर दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले से शिक्षक बसों के माध्यम से दिल्ली के लिए कूच करेंगे। टीएफआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि टीईटी की अनिवार्यता को शिक्षक कभी स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी, तब उन्होंने सरकार की निर्धारित सभी योग्यताएं पूरी की थीं, तभी उनकी नियुक्ति की गई थी। ऐसे में बाद में टीईटी को अनिवार्य करना उचित नहीं है। उन्होंने सभी शिक्षक संगठनों से एक मंच पर आकर अपनी एकजुटता दिखाने और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का आह्वान किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दयाशंकर ने भी कहा कि शिक्षक लंबे समय से आश्वासन का इंतजार कर रहे हैं, अब समय आ गया है कि अपनी ताकत का प्रदर्शन कर मांगों को मनवाया जाए। बैठक में ममता गंगवार, निरंजना शर्मा, चंद्रशेखर विद्रोही, गोविंद पाल सिंह और संतोष पासवान सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे और महारैली को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री उमेश गंगवार, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष लालकरन, जिला मंत्री नंदकिशोर गंगवार, यूटा के जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला मंत्री मोहम्मद अकरम, जिला कोषाध्यक्ष केके सागर समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed