{"_id":"9b5c0de011346058058b38ac589c2a43","slug":"teachers-were-furious-over-wages-adjusted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया वेतन को लेकर उग्र हुए समायोजित शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया वेतन को लेकर उग्र हुए समायोजित शिक्षक
plibhit
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ के तत्वावधान में समायोजित शिक्षकों ने जुलूस निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और बकाया वेतन भुगतान कराने की मांग की। पांच जनवरी तक भुगतान न होने पर छह जनवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रामसिंह राठौर के नेतृत्व में तमाम समायोजित शिक्षक शनिवार को नेहरू ऊर्जा उद्यान में एकत्र हुए। यहां से समायोजित शिक्षक जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि शासन ने समायोजित शिक्षकों का वेतन व अवशेष वेतन भुगतान कराने के आदेश जारी किए हैं, लेकिन बीएसए ने इस आदेश के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। इसको लेकर शिक्षकों में रोष है। ज्ञापन में वेतन भुगतान न होने पर छह जनवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलामंत्री वीर सिंह गंगवार, शबनमजहां, धर्मपाल, नरेंद्र सिंह, सुशील कुमार, शिवदयाल, हीराकली, हरिओम पांडेय, गजेंद्र कुमार, जसवंती देवी, प्रेमलता, लक्ष्मीदेवी, इंद्रपाल, गंगाराम, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।