{"_id":"6630eec03a6563d18303e74b","slug":"teachers-should-do-their-teaching-work-with-full-honesty-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-115541-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अध्यापक पूरी ईमानदारी से कराएं शिक्षण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अध्यापक पूरी ईमानदारी से कराएं शिक्षण कार्य
विज्ञापन
बीसलपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय अखौली में मंगलवार को हुई शैक्षिक गोष्ठी में खंड शिक्षाधिकारी हर्षित शर्मा ने कहा कि स्टॉफ के सभी लोग पूरी क्षमता, ईमानदारी और वफादारी से शिक्षण कार्य कराएं।
शिक्षण कराने में कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में तकनीकी संसाधनों का प्रयोग अधिगम को सरल और सुगम बनाता है। इसके प्रयोग से सीखने की सरलतम तकनीक उपयोग में लाई जा सकती है। गोष्ठी में प्रधानाध्यापक कृष्णपाल सिंह, सहायक अध्यापक मनोज कुमार मौर्य, गीतांजलि, संगीता गंगवार, ममता गंगवार, आशुतोष और प्रिंसी भारती आदि वक्ताओं ने विचार रखे।
खंड शिक्षाधिकारी ने इस मौके पर कुछ शिक्षकों की ओर से शिक्षण व्यवस्था के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों के लिए अभ्यास पत्रक बनाने के लिए लगाए गए प्रिंटर का उद्घाटन भी किया। संवाद