फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teachers end strike leader

शिक्षक नेता ने खत्म की भूख हड़ताल

Thu, 26 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Thu, 26 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Teachers end strike leader
भूख हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन
अप्रैल का वेतन न मिलने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षक नेता ने सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर गुरुवार को भूख हड़ताल समाप्त कर दी।

प्राथमिक शिक्षक संघ के ललौरीखेड़ा ब्लाक मंत्री चंद्रमोहन ने जिले भर के शिक्षकों को अप्रैल का वेतन न मिलने, शासनादेश के अनुसार हर माह की पहली तारीख को वेतन न देने आदि दिक्कतों को लेकर पहले डीएम को ज्ञापन सौंपा था। इस पर कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने 25 मई से ब्लाक संसाधन केंद्र मरौरी परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी। प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी मांगों के समर्थन में उनके साथ धरने पर बैठ गए। इधर, बृहस्पतिवार को भी ब्लाक मंत्री की भूख हड़ताल जारी रही। इसकी जानकारी राज्यमंत्री हेमराज वर्मा को दी गई तो उन्होंने डीएम को समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र शर्मा अनशन स्थल पर पहुंचे और पदाधिकारियों से वार्ता करने के बाद समस्याओं का निस्तारण जल्द कराने का आश्वासन दिया। इस पर पदाधिकारी आंदोलन खत्म करने पर राजी हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने ब्लाक मंत्री को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराई। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष पवन सिन्हा, विद्याराम गंगवार, भुवींद्र वीर, अंकित भारती, तारिक खां, सत्येंद्रप्रताप सिंह, राजीव पांडे, सुशीलादेवी, मोनिका, शिवाली, सूरजपाल सिंह, उमेश मिश्रा, राजीव गुप्ता, आकाश, देवकांत, चरन सिंह, हिमांशु, अनवर खा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed