फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teacher s say, every vote important for us

शिक्षिकाएं बोलीं- एक-एक मत का है महत्व.... हमने मतदान किया है आप भी कीजिए

Wed, 16 Feb 2022 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Teacher s say, every vote important for us
पीलीभीत। महिला शिक्षक मतदाता जागरूकता की मुहिम में लगातार सक्रिय हैं। गांव गांव बच्चों की बुलावा टोली बनाकर घर-घर संपर्क कर रही हैं। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही हैं। साथ में चुनाव की ड्यूटी के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बुधवार को पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मतदान किया।
विज्ञापन

इसके बाद अमर उजाला संवाद में उन्होंने कहा कि एक एक मत का महत्व होता है। हमने मतदान किया है। आप भी कीजिए। यह कतई मत सोचिए कि एक मत से क्या होगा? महिला शिक्षिकाओं ने कहा कि कई ऐसे चुनाव हुए हैं जहां मामूली अंतर से हार जीत हुई है। एक एक मत से हार जीत होते उन्होंने देखी है। इसलिए अपने मत को अपनी ताकत समझकर मतदान में हिस्सा लीजिए। संवाद के दौरान शिक्षिकाओं ने अपने मुद्दे भी उठाए। अधिकतर टीचर्स ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू कराए जाने पर जोर दिया। साथ में मौजूद शिक्षामित्रों ने कहा कि टैट पास करने वाले शिक्षामित्रों को शिक्षक पद पर फिर से नियुक्त किया जाए। क्योंकि पदोन्नत्ति के बाद नीचे होना किसी को अच्छा नहीं लगता। संवाद में पुष्पलता शर्मा, योगितारानी, जयकिरन, सुशीला, शोभारानी, अन्नपूर्ण विश्वकर्मा, पूजा, आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

बुढ़ापे में पेंशन ही एक मात्र सहारा होती है। वह चाहती हैं कि पुरानी पेंशन का लाभ मिले। सरकार किसी की बने पर इस बिंदु पर गौर होना चाहिए। वह अपना मतदान कर चुकी है। सबसे यही आग्रह करती हैं कि वे अपना-अपना मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशीला, प्राथमिक विद्यालय पंडरी
कोट-
वादे तो बहुत हुए पर पूरे नहीं हुए। यह सबको पता है लेकिन मतदान फिर भी किया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में महिला सुरक्षा के लिए और काम होंगे।
योगितारानी, प्राथमिक विद्यालय न्यूरिया कालोनी नंबर दो
ाओं के प्रति संवेदनशील विधायक चुनने के लिए मतदान किया है। लोगों को जागरूक किया कि वे भी मतदान करें।
गीता देवी, प्राथमिक विद्यालय महुआ
मैंने राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए पोस्टल बैलेट से मतदान किया है। मैं खुश हूं और मैं यही कहूंगी कि अपने मुद्दों पर गौर करें तथा देश हित को ध्यान में रखते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करें।
अनीता तिवारी, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed