फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   teacher's day 2020

शिक्षक दिवस पर सम्मानित किए गुरुजन, स्कूलों में हुए कार्यक्रम

Sun, 06 Sep 2020 06:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
teacher's day 2020
पीलीभीत। देश के पूर्व राष्ट्रपति और प्रख्यात शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। स्कूल-कॉलेजों में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह हुए। इन कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शहर विधायक संजय गंगवार ने राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया। अन्य जगहों पर भी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शहर के संजय रायल पार्क स्थित जन सहयोग कार्यालय पर सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता आरपी गंगवार, वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की खेल शिक्षिका अनीता जोशी और परिषदीय स्कूल कैच के शिक्षक वैभव जैसवार को सम्मानित किया। समारोह में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओपी गंगवार, पुष्पा उपाध्याय, विकास श्रीवास्तव, मनोज पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने भी राज्य अध्यापक पुरस्कार के चयनित शिक्षकों समेत उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार गर्ग को सम्मानित किया। चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज में देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन कर उनके बताए मार्ग का अनुकरण करने का आह्वान किया गया। यहां अध्यक्ष जगवीर सिंह, प्रबंधक दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश दीक्षित, राजेश चंद्र सक्सेना मौजूद रहे। इसके अलावा परिषदीय विद्यालयों में भी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed