फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teacher recruitment process stopped

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगी

Thu, 23 Mar 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 23 Mar 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 12460 शिक्षक पदों को लेकर चल रही भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। जिले में भर्ती को लेकर काउंसलिग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों में मायूसी है। शासन के निर्देश पर भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 189 शिक्षक पदों को लेकर 18 मार्च को बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की गई थी। तीन दिन तक चली काउंसलिंग में पहले दिन 337 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में भाग लिया, जबकि दूसरे व तीसरे दिन क्रमश: 37 व 18 अथ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। विभाग द्वारा आवेदन करने वाले समायोजित शिक्षकों की काउंसलिंग नहीं कराई गई। इस पर उन्होंने डीएम से गुहार लगाई। अगले ही दिन शासन ने चल रही भर्ती प्रक्रिया में समायोजित शिक्षकों को भी शामिल करने के निर्देश दिए। इसके बाद 12 समायोजित शिक्षकों की भी काउंसलिंग कराई गई। शासन के निर्देशानुसार चयनित शिक्षकों की सूची एनआईसी पर अपलोड करनी थी। इसको लेकर प्रक्रिया चल ही रही थी कि बृहस्पतिवार को संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा अशोक कुमार गुप्ता ने बीएसए को गतिमान शिक्षक भर्ती पर रोक लगाने के आदेश दिए। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रही कार्रवाई रोक दी गई। इधर भर्ती प्रक्रिया पर रोक की जानकारी लगने पर शिक्षक बनने का सपना संजोए अभ्यर्थियों में मायूसी है। इस संबंध में बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर 189 पदों को लेकर चल रही भर्ती प्रक्रिया पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed