{"_id":"b7ac629ff164c85192197ae5fe6f89d3","slug":"teacher-leaders-bsa-uproar-in-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक नेताओं का बीएसए कार्यालय में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक नेताओं का बीएसए कार्यालय में हंगामा
पीलीभीत
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना निरीक्षण उपस्थित शिक्षिकाओं को गैरहाजिर दिखाकर कार्रवाई करने से गुस्साएं शिक्षक नेताओं ने बीएसए कार्यालय में जमकर हंगामा काटा। शिक्षक नेताओं का आरोप था कि कार्यालय में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता है। मामले की शिकायत डीएम से की जाएगी।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री उमेश गंगवार के नेतृत्व में तमाम शिक्षक नेता बुधवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे। यहां शिक्षक नेताओं ने बीएसए से बिना निरीक्षण चार शिक्षिकाओं को गैरहाजिर दिखाकर गलत तरीके से कार्रवाई का आरोप लगाया। शिक्षक नेताओं के साथ ललौरीखेड़ा ब्लाक प्राथमिक विद्यालय लालपुर की अंजलि दिवाकर व मानपुर की आशा रानी तथा मंजू भी पहुंची। शिक्षिकाओं का आरोप था कि कि 19 दिसंबर को स्कूल का निरीक्षण करना दिखाया है। जबकि निरीक्षण करने कोई अधिकारी विद्यालय में पहुंचा ही नहीं। दोनों विद्यालयों में चार-चार शिक्षिकाएं तैनात हैं, जिसमें दो- दो शिक्षिकाओं का वेतन काट लिया गया। इसको लेकर शिक्षक नेताओं ने हंगामा काटते हुए तमाम आरोप भी लगाए। उनका कहना था कि प्रशिक्षु शिक्षकों के वेतन आहरण के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। शासनादेश के बाद भी वेतन नहीं दिया जा रहा है। कार्यालय में शोर मचने पर तमाम कर्मचारी भी मौके पर जा पहुंचे। शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी यदि शिक्षकों का उत्पीड़न किया जाएगा, तो अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हंगामा करने वालों में चंद्रमोहन गंगवार, सूरज पाल सिंह, संतोष गंगवार, पवन सिन्हा, उमेश मिश्रा, सत्येंद्र गंगवार, बाबूराम गंगवार, भुवींद्र वीर आदि मौजूद रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है। शिक्षक नेताओं का जो आरोप है उसकी जांच की जाएगी। यदि कार्रवाई गलत की है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और शिक्षिकाओं को वेेतन भी दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
- अंबरीष कुमार यादव, बीएसए
वार्ता के बाद हुआ
विवाद का पटाक्षेप
बीसलपुर। शिक्षक नेताओं और डायट प्राचार्य की हुई समझौता वार्ता में मंगलवार के विवाद का पटाक्षेप हो गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य बीएल गौतम ने मंगलवार को गांव भड़रिया और रढै़ता के बेसिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया था। इन विद्यालयों के शिक्षकों ने शिक्षक नेताओं से मिलकर बताया कि डायट प्राचार्य ने उन लोगों के साथ काफी अभद्र व्यवहार किया। इस मुद्दे को लेकर शिक्षक नेता बुधवार को डायट के प्राचार्य से मिले। दोनों पक्षों में करीब पौन घंटे तक चली समझौता वार्ता में मंगलवार के विवाद का पटाक्षेप हो गया। वार्ता में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुकेश अवस्थी, प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ के मंत्री भुविंदर वीर गंगवार, कोषाध्यक्ष मोहम्मद आदिल खां, कृष्णपाल, उमाचरन, बाबूराम, राजाराम, नरायनलाल, दुष्यंत कुमार, अनिल कुमार, रामनाथ और माया गिरि आदि शिक्षक नेता शामिल थे।