{"_id":"4d14843a91126bf863a373560de0f968","slug":"teacher-joining-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 प्रशिक्षु शिक्षकों को मिले नौकरी के परवाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 प्रशिक्षु शिक्षकों को मिले नौकरी के परवाने
पीलीभीत।
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में चल रहे प्रशिक्षु शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण के तहत बृहस्पतिवार को भी 60 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी किए। अब तक करीब 548 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।
प्राइमरी स्कूलों में 1200 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती को लेकर बीएसए कार्यालय में 19 जनवरी से नियुक्ति प्रक्रिया जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। बृहस्पतिवार सुबह से शुरू हुई बारिश के बावजूद तमाम प्रशिक्षु शिक्षक नियुक्ति पत्र लेने और अभिलेख जमा करने पहुंचे। शाम चार बजे तक करीब 60 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी किए। वहीं कई प्रशिक्षु शिक्षकाें ने काउंसलिग में भाग लेकर अपने मूल अभिलेख और अन्य दस्तावेज जमा किए। बीएसए अबंरीष कुमार यादव ने बताया कि शासन ने 27 जनवरी तक नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। सूची में शामिल जो भी प्रशिक्षु शिक्षक अपने मूल अभिलेख जमा कर रहे हैं, उनको नियुक्ति पत्र जारी किए जा रहे हैं।