फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teacher dies in a vehicle accident

Pilibhit News: वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत

Thu, 16 Apr 2026 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Teacher dies in a vehicle accident
गजरौला क्षेत्र में जरा चौकी के निकट मंगलवार रात हुआ हादसा
विज्ञापन


गजरौला। थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। हादसा गजरौला के जरा चौकी के अंतर्गत एक पेट्रोल पंप के निकट हुआ। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुर निवासी 38 वर्षीय वीर सिंह कुशवाहा ब्लॉक के स्कूल में शिक्षक पद पर कार्यरत थे। मंगलवार रात वह घर के लिए बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान जरा चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन से उनकी बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को क्षेत्रीय अस्पताल के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। हालांकि जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वाहन की तलाश कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed