फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tanishka Rana selected in CBSE's India cricket team

Pilibhit News: सीबीएसई की इंडिया क्रिकेट टीम में तनिष्का राणा का चयन

Sat, 11 Apr 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Tanishka Rana selected in CBSE's India cricket team
छात्रा तनिष्का राणा को सम्मानित करते डीएम ज्ञानेंद्र सिंह स्रोत : ​शिक्षक
29 अप्रैल से तीन मई तक रोहतक में होने वाली एसजीएफआई अंडर 17 प्रतियोगिता में दिखाएंगी दम, जिलाधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट ने किया छात्रा का उत्साहवर्धन
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर के बेन-हर गुरुकुल की छात्रा तनिष्का राणा का चयन सीबीएसई की इंडिया क्रिकेट टीम में हुआ है। तनिष्का 29 अप्रैल से तीन मई तक रोहतक में होने वाली एसजीएफआई अंडर 17 प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने छात्रा का उत्साहवर्धन किया।

कक्षा नौ की छात्रा तनिष्का राणा रंजीत स्टेडियम में नियमित क्रिकेट का अभ्यास करती हैं। पूर्व में उनका चयन सीबीएसई नार्थ जोन एक की टीम में हुआ था। उन्होंने पांच से आठ अगस्त 2025 तक अंडर-17 जोनल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में जोनल स्तर की 25 टीमों ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ही अब तनिष्का का चयन सीबीएसई की इंडिया टीम में हुआ है।
विज्ञापन

धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने तनिष्का राणा को सम्मानित किया। 5100 रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की। सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने भी तनिष्का को बधाई देते 3100 रुपये की धनराशि दी है। उधर, बेनहर गुरुकुल के निदेशक गुरदीत सिंह सैहमी ने तनिष्का राणा को 25 हजार रुपये की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed