फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tale of pain... 'Not the policemen, we are facing the punishment, of life'

Pilibhit News: सजा पुलिस वालों को नहीं, हमें मिली हैं, ताउम्र की

Sat, 17 Dec 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tale of pain... 'Not the policemen, we are facing the punishment, of life'
Tale of pain... 'Not the policemen, we are facing the punishment, of life'
नरेंद्र की पत्नी बोलीं- हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं पुलिस वालों ने
विज्ञापन

मां से छीनकर ले गए थे नरेंद्र को, पलकें ऊपर उठाने की भी नहीं दी इजाजत
पीलीभीत। पुलिस वाले नहीं सजा तो हम भुगत रहे हैं, ताउम्र की। पति की लाश तक देखने को नहीं मिली। मां से छीनकर ले गए थे उन्हें, पलकें तक ऊपर उठाने की इजाजत नहीं दी थी...। यह कहना है जसवंत कौर का। वर्ष 91 में एनकाउंटर के नाम पर मारे गए दस सिखों में इनके पति नरेंद्र सिंह भी शामिल थे। हाईकोर्ट के फैसले के बाद शुक्रवार को जब अमरिया के पस्तौर निवासी जसवंत कौर से बात की गई तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। बोलीं कि उनके पति नरेंद्र सिंह मां जोगेंद्र सिंह के साथ गए थे। जोगेंद्र कौर ने लौटकर उन्हें बताया कि कछला पुल के पास पुलिस वालों ने गाड़ी रोककर नरेंद्र को उतार लिया। वह रोकती रहीं, हर प्रयास बेकार गया। पुलिस वालों को देखने लगीं तो सबको हिदायत दी कि आंखें नीचे कर लो, कोई आंख उठाकर ऊपर नहीं देखेगा। इसके दो दिन बाद अखबार देखकर पता चला कि नरेंद्र को पुलिस वालों ने मार डाला है। लाश तक नहीं दी। दो छोटे बच्चे थे, कच्चे मकान में रहकर कैसे गुजर बसर की है, किसे बताएं। सरकार ने कोई मदद नहीं की। कोई उनका हाल देखने या दर्द जानने तक नहीं आया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर जसवंत कौर बोलीं- अब क्या कहें, किसे सजा मिली और किसको नहीं। फिर जख्मों को हरा करने से क्या फायदा। पूरी जिंदगी तबाह हो गई। जसवंत के दोनों बच्चे उत्तराखंड में मजदूरी करते हैं। जैसे-तैसे परिवार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed