फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Take ear problems seriously, otherwise it can cause harm

Pilibhit News: कान में दिक्कत को गंभीरता लें, वरना हो सकता है नुकसान

Wed, 06 Nov 2024 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Take ear problems seriously, otherwise it can cause harm
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में ईएनटी कक्ष में मरीज देखती चिकित्सक शालिनी ​त्रिपाठी।संवाद
पीलीभीत। मौसम में बदलाव होते ही लोग सर्दी-जुकाम की चपेट में आ रहे है। गले और कानों पर भी मौसम के बदलाव का असर पड़ रहा है। कान में भारीपन महसूस होने पर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। मगर इससे कान के पर्दे पर असर पड़ता है। इसका सामान्य कारण सूजन या संक्रमण हो सकता है। यही वजह है कि इस समय जिला अस्पताल के नाक, कान, गला रोग कक्ष में मरीजोंं की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

कान में दर्द होने पर जलन का अनुभव होता है, जो आता-जाता रहता है और स्थिर भी हो सकता है। आमतौर पर लोग कान में गर्म तेल डाल देते हैं। ऐसा करने से बड़ी समस्या हो सकती है। जिला अस्पताल के ईएनटी कक्ष में रोजाना 150-200 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे है।
विज्ञापन

इसमें अधिकांश में कान के दर्द, कान बहने आदि की समस्या होती है। साथ ही गले में खराश की समस्या होती है। ईएनटी कक्ष के चिकित्सकों का कहना है कि कान और गले में यह समस्याएं मौसम में बदलाव के कारण हैं। ऐसे में कान में थोड़ी सी भी समस्या को नजरअंदाज न करें। चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन





बच्चों में होती है सबसे ज्यादा समस्या
कान का दर्द, संक्रमण या चोट के कारण हो सकता है। इसमें बाहरी कान दर्द कर सकता है। दांतों से जुड़े कई कारण भी कान के दर्द का कारण बनते हैं। यह समस्या में बच्चों में ज्यादा होती है।





डॉक्टर की सलाह से ही लें दवा
जिला अस्पताल की नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी त्रिपाठी ने बताया कि इन दिनों मौसम में नमी है, ऐसे में फफूंदी पनपने लगती है और कान बहने लगता है। दिक्कत होने पर विशेषज्ञ से सलाह लें। नहाने के बाद कान बड्स से साफ करें ताकि जो पानी है, वह सूख जाए। बच्चों के कान में मोटी बड्स न डालें, अन्यथा कान का पर्दा फटने का डर रहता है। जुकाम होने पर भारीपन, ऊंचा सुनाई देना जैसी समस्या होगी। कान दर्द होने पर में तेल डालना ठीक नहीं है। बिना चिकित्सक की सलाह के भी दवा न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed