फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tahrir against SP District President, allegation of intimidation

सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर, धमकाने का आरोप

Tue, 28 Dec 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Tahrir against SP District President, allegation of intimidation
पूरनपुर। स्कूल में टाइल्स लगवाने की मजदूरी मांगने पर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप एक व्यक्ति ने सपा जिलाध्यक्ष पर लगाया है। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला कायस्थान निवासी प्यारेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सपा जिलाध्यक्ष जब ग्राम प्रधान थे। तब उन्होंने गांव सिमरा के जूनियर हाईस्कूल में टाइल्स लगवाई थी। टाइल्स लगवाना 12 रुपये प्रति स्क्वायर फिट तय हुआ था। कुल 3,742 फिट टाइल्स लगाई गई। इसकी मजदूरी 44,904 रुपये हुई। काम समाप्त होने पर जिलाध्यक्ष ने 12 हजार रुपये दिए। बाकी मजदूरी पेमेंट होने पर देने का आश्वासन कर टाल मटोल की जाने लगी। प्यारे लाल ने बताया कि उसे पता लगा कि कराए गए काम का भुगतान हो गया। लेकिन उसे अभी तक भुगतान नहीं मिला। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बताया कि वे ग्राम प्रधान तो रहे हैं। मगर टाइल्स लगवाने और मजदूरी भुगतान न करने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कुछ विरोधी उनके पीछे लगे हैं। विरोधियों ने झूठी शिकायत कराई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed