फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Symbolic protest against police performance

पुलिस के खिलाफ सांकेतिक धरना, प्रदर्शन

Tue, 15 Mar 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो   पूरनपुर।
ब्यूरो   पूरनपुर। Updated Tue, 15 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Symbolic protest against police performance
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई नहीं करने और समझौते का दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन

मोहल्ला खानका निवासी फूलबाबू ने परिवार के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर बेमियादी सांकेतिक धरना शुरू कर दिया है। उन्होने आरोप लगाया कि पुलिस दर्ज रिपोर्ट में कार्रवाई नहीं करने के जगह समझौते का दबाव बना रही है। कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने आत्महत्या की चेतावनी दी है। 

मोहल्ला खानकाह निवासी बिजली मिस्त्री शोएब खां उर्फ फूल बाबू ने बताया कि मोहल्ला चौक निवासी सोनू आर्य ने अपने दो साथियों के साथ शुक्रवार को उनका काम न करने से क्षुब्ध होकर उस समय उसकी पिटाई कर दी थी, जब मोहल्ला चौक निवासी सोनू सराफ के यहां बिजली फिटिंग का कार्य कर रहा था। पुलिस ने उसकी ओर से रिपोर्ट भी दर्ज की। आरोप है कि पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में कार्रवाई नहीं की और समझौते का दबाव बनाने लगी। इसके विरोध में फूलबाबू ने मंगलवार को परिवार के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना शुरू किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने तक रोज दो घंटे परिवार के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर आत्मदाह कर लेगा। मामले को लेकर सीओ राजेश्वर सिंह ने बताया कि दर्ज एनसीआर पर दरोगा ने कार्रवाई की जानकारी दी है। क्या कार्रवाई की गई। दरोगा से लिखित मांगा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed