Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Swami Prem Sugandh said to CM Mohan: We have been given a form so that we may come to know the formless.

Pilibhit News: सीएम मोहन से स्वामी प्रेम सुगंध बोले- निराकार को जानने के लिए मिला है आकार

Thu, 12 Nov 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 12 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Swami Prem Sugandh said to CM Mohan: We have been given a form so that we may come to know the formless.
स्वामी प्रेम सुगंध आश्रम में बंद कमरे में स्वामी से अध्यात्म पर वार्ता करते मध्य प्रदेश के मुख्
पूरनपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को पूरनपुर क्षेत्र स्थित बाबा सुगंध आश्रम पहुंचकर स्वामी प्रेम सुगंध महाराज से करीब एक घंटे तक अध्यात्म के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पिंड आकार मिलने के पीछे का रहस्य जानने की जिज्ञासा जताई। स्वामी ने उन्हें समझाया कि निराकार को जानने के लिए ही मनुष्य को आकार मिला है। जब तक आकार का बोध नहीं होगा, तब तक निराकार को समझना संभव नहीं है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को ध्यान की विधि, अंतर्मुखी होने की कला और शुद्ध रिक्तता के स्वरूप को जानने का ज्ञान दिया। स्वामी ने उन्हें ‘अथातो ब्रह्म जिज्ञासा’ नामक पुस्तक भी भेंट की।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर स्वामी हरदोई ब्रांच नहर किनारे प्रेम सुगंध महाराज के आश्रम के समीप बनाए गए हेलीपैड पर दोपहर 3:56 बजे उतरा। यहां से उन्हें कार से आश्रम ले जाया गया। मुख्यमंत्री 4:02 बजे आश्रम पहुंचे। परिसर में करीब छह मिनट रुकने के बाद वह 4:11 बजे स्वामी के कक्ष में पहुंचे। उनके साथ आए चुनिंदा राजनीतिक प्रतिनिधियों को शुरुआत में कक्ष के बाहर ही रोक दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री और स्वामी प्रेम सुगंध महाराज के बीच बंद कमरे में करीब एक घंटे तक आध्यात्मिक संवाद हुआ।
विज्ञापन

स्वामी प्रेम सुगंध महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने भूतकाल से जुड़कर पिंड आकार मिलने के कारण को जानने की जिज्ञासा व्यक्त की। इस पर उन्होंने बताया कि मनुष्य को बहुत मूल्यवान उद्देश्य से पिंड स्वरूप प्राप्त हुआ है, ताकि वह निराकार तत्व को जान सके। जब तक आकार नहीं होगा, तब तक निराकार का बोध नहीं किया जा सकता। उन्होंने इसे उदाहरण के माध्यम से समझाते हुए कहा कि यदि आकाश में सूर्य, चंद्रमा और तारे न हों तो आकाश के बारे में समझाना कठिन होगा। इसी प्रकार निराकार को आकार के माध्यम से ही जाना और समझा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यात्म की विधि को लेकर मुख्यमंत्री की जिज्ञासा पर स्वामी ने बताया कि व्यक्ति के भीतर अंतर्मुखी होने की कला विकसित होना आवश्यक है। ध्यान को बाहरी विषय-वस्तुओं से हटाकर अपने अंतर की ओर ले जाना ही साधना का महत्वपूर्ण पक्ष है। उन्होंने ध्यान की प्रक्रिया, मन को विषयों से मुक्त करने और शुद्ध रिक्तता के स्वरूप को जानने के बारे में विस्तार से समझाया।
करीब एक घंटे तक चली इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने आश्रम की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। इस पर स्वामी प्रेम सुगंध महाराज ने बताया कि आश्रम में जल्द ही गौशाला की स्थापना की जाएगी। आध्यात्मिक चर्चा के समापन पर स्वामी ने मुख्यमंत्री को ‘अथातो ब्रह्म जिज्ञासा’ पुस्तक भेंट की। इसके बाद डॉ. मोहन यादव ने आश्रम में मौजूद अन्य लोगों से भी मुलाकात की। वह शाम 5:03 बजे स्वामी के कक्ष से बाहर निकले और 5:09 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री के साथ राज्य मंत्री संजय गंगवार, विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, जिला पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि गुरभाग सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

--------------
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आम लोगों की आवाजाही पर रही रोक
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बाबा सुगंध आश्रम और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। आश्रम तक जाने वाले मार्ग पर करीब दो किलोमीटर पहले से ही आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही और केवल चुनिंदा लोगों को ही परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई। सुरक्षा व्यवस्था के तहत आश्रम परिसर में फोटो खींचने और वीडियो बनाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। स्वामी प्रेम सुगंध महाराज के कहने पर ही कुछ चुनिंदा लोगों को तस्वीरें लेने और वीडियो बनाने की इजाजत दी गई। पूरी मुलाकात गोपनीयता और कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed