फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Suspicious transactions worth crores from the bank account of the peon wife in Pilibhit

Pilibhit: चतुर्थ श्रेणी की पत्नी के बैंक खाते से 1.01 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन, 21 एनईएफटी डीआईओएस कार्यालय की

Thu, 12 Feb 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 12:40 AM IST
सार

पीलीभीत में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पत्नी के खाते में 1.01 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया है। कर्मचारी डीआईओएस कार्यालय से जुड़ा है। इससे संबंधित सोशल मीडिया पर एक पत्र भी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Suspicious transactions worth crores from the bank account of the peon wife in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में संचालित डीआईओएस कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पत्नी अर्शी खातून के खाते में 1.01 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया है। इसमें 21 एनईएफटी (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर) जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संबंधित हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक पत्र में दो बार में धनराशि भेजे जाने का जिक्र किया गया है। यह पत्र सीडीओ कार्यालय का है। बताया जा रहा है कि विभाग इस संदिग्ध लेनदेन की जांच करा रहा है। हालांकि सीडीओ इस तरह के मामले से इन्कार कर रहे हैं।

विज्ञापन


कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी के नाम से जारी इस वायरल पत्र में कहा गया कि जिलाधिकारी कार्यालय के पत्र के क्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा, पीलीभीत की मुख्य शाखा के एक खाते की जांच कराई गई। यह खाता अर्शी खातून का बचत खाता है, जो कि छह जून 2025 से संचालित है। इसमें यह तथ्य सामने आया कि संबंधित खाते से तीन दिसंबर 2025 को 21 बार एनईएफटी के माध्यम से कुल 24 लाख 27 हजार 920 रुपये का स्थानांतरण किया गया। जांच में यह भी पाया गया कि खाते से 1 करोड़ 1 लाख 95 हजार 135 रुपये का लेन-देन संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उक्त खाते से की गई एनईएफटी प्रविष्टियां कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक से संबंधित बताई गई हैं। 
विज्ञापन


बीसलपुर के एक कॉलेज में तैनात है पति 
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया है कि कोषागार पीलीभीत से संबंधित समस्त अभिलेखों एवं साक्ष्यों के साथ पूरे मामले की जांच कर सात दिवस के भीतर स्पष्ट आख्या प्रस्तुत की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जांच के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि लेनदेन के संबंध में सीडीओ स्तर से ही जांच कराई जा रही है। पत्र में बताया गया है कि अर्शी खातून के पति बीसलपुर के एक सहायता प्राप्त इंटर कालेज में कार्यरत है। वह डीआईओएस कार्यालय से संबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ आरके श्रीवास ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के खाते से संदिग्ध लेनदेन के जैसा कोई मामला नहीं है। पत्र के बारे में पता किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed