{"_id":"5edd1bbb8ebc3e90354c7ad3","slug":"suspicious-police-investigation-pilibhit-news-bly408470111","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने पूछा तो पुलिस ने समझा दी पीड़ित के संतुष्ट होने की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने पूछा तो पुलिस ने समझा दी पीड़ित के संतुष्ट होने की कहानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। चेन स्नेचिंग के खुलासे पर पीड़ित द्वारा सवाल उठाने के बाद घिरी कोतवाली पुलिस ने खुद के बचाव में अधिकारियों को भी गुमराह कर दिया। एसपी के जवाब तलब करने पर पीड़ित के संतुष्ट होने की बात कह दी। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर थाने में गुपचुप तरीके से बनाया पीड़ित का एक वीडियो भी एसपी को भेजा।
तीन जून की शाम नौगवां चौराहा के पास आवास विकास कॉलोनी निवासी विकास चौहान की पत्नी शशि सिंह की सोने की चेन बाइक सवार लुटेरे खींच ले गए थे। दो दिन पूर्व सुनगढ़ी पुलिस ने बीसलपुर रोड पर एक अन्य महिला का पर्स लूटने के बाद पब्लिक द्वारा पकड़े गए तीन लोगों को जेल भेजा था। इसी में से दो लोगों पर नौगवां चौराहा पर हुई चेन स्नेचिंग की घटना भी खोल दी गई थी। चेन स्नेचिंग की पीड़ित महिला के पति ने पुलिस के इस तरह के केस खुलासे पर सवाल उठा दिए थे। उसने पुलिस पर स्वयं को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया था। चेन स्नेचिंग की घटना के खुलासे पर पीठ थपथपा रही पुलिस आरोपों में घिरी तो बचाव के लिए अधिकारियों को गुमराह करने से भी पीछे नहीं रही। पीड़ित द्वारा खुलकर खुलासे की कलई खोलने के बाद भी उसके संतुष्ट होने की बात एसपी से कह दी गई है।
सुनगढ़ी इंस्पेक्टर ने किया था चेन की पहचान कराने का दावा
चेन स्नेचिंग का खुलासा करने के दौरान पुलिस की ओर से चेन बरामद होना बताया गया था। इसमें बरामद चेन की पीड़ित से पहचान करने का दावा इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतर सिंह ने किया था। मगर पीड़ित ने इस बात को उसी दिन झुठला दिया था।
विज्ञापन
पुलिस के खुलासे पर सवाल उठने पर पूछा गया तो पीड़ित के संतुष्ट होने की बात कही गई। मुझे इससे जुड़ा एक वीडियो भी दिया गया है। इसमें पीड़ित भी बोल रहा है। अगर कहीं कोई गड़बड़ी है तो पीड़ित आकर मिले। जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई कराई जाएगी। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
मुझे कोतवाली बुलाया था। मुझसे लुटेरों के हुलिए और बाइक की पहचान को लेकर बातचीत की गई। उस वक्त तक केस का खुलासा नहीं हुआ था। बाद में पता लगा कि चोरी से मेरा वीडियो बनाया गया है। मैने न तो किसी की पहचान की है, न ही इस तरह से केस के खुलासे से संतुष्ट हूं। - विकास चौहान, पीड़ित