फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   suspicious death

वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 07 Apr 2021 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
suspicious death
पूरनपुर। कोविड टीकाकरण कराने के बाद वृद्धा की दूसरे दिन खाना बनाते समय तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजन ने वृद्धा की हालत खराब होने की सूचना देने के दो घंटे तक चिकित्सक और एंबुलेंस के न पहुंचने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। बेटे ने टीकाकरण और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से मौत का आरोप लगाया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव बागर की है। गांव निवासी सतीश पुत्र बांकेलाल ने बताया कि उसकी मां रामवती (83) ने मंगलवार को कुर्रैया पीएचसी पहुंचकर टीका लगवाया था। टीकाकरण के बाद उसकी मां को एक कार्ड देकर मोबाइल नंबर नोट कराया गया। कहा गया था कि अगर कोई परेशानी महसूस हो, तब इस नंबर पर कॉल करें। पहले दिन मां स्वस्थ थी। बुधवार दोपहर घर में खाना बना रही थी। अचानक हालत खराब होने लगी। वह गश खाकर गिर गईं। मां की हालत खराब होने पर दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन किया।
विज्ञापन

आरोप है कि कॉल करने के तीन घंटे बाद भी न तो कोई स्वास्थ्य कर्मी आया, न ही एंबुलेंस भेजी गई। इस दौरान मां ने दम तोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीण भी जमा हो गए। परिवार ने स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही और टीकाकरण से मौत का आरोप लगाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची तो हंगामा करते हुए नाराजगी जताई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि परिवार वालों के कहने पर और मौत की वजह जानने को पुलिस को सूचना दी गई थी। एसओ सेहरामऊ उत्तरी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के मेमो पर रामवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे सतीश ने यह भी बताया कि मां जब टीकाकरण कराने को मंगलवार को घर से निकली थी। तब उन्होंने पिता को भी टीकाकरण कराने की सलाह दी थी। मगर पिता बांकेलाल बीमारी के चलते टीकाकरण कराने नहीं गए थे।

जिस वॉयल से वृद्धा को टीका लगाया गया, उसी वॉयल से नौ अन्य लोगों को भी टीका लगाया गया है। अन्य नौ लोग ठीक हैं। टीका लगने से वृद्धा की मौत नहीं हुई हैै। परिवार वालों की मांग पर मौत की वजह जानने को वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। - डॉ. प्रेम सिंह राजपूत, प्रभारी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed