फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Suspicion on two private labs, summoned the record till last year

दो निजी लैब पर शक, पिछले साल तक का रिकार्ड तलब किया

Sun, 06 Mar 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Suspicion on two private labs, summoned the record till last year
पीलीभीत। सीएमओ कार्यालय परिसर में कोरोना के सैंपल जलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के हाथ अभी तक कोई पुख्ता सुबूत तो नहीं लगा है लेकिन दो निजी लैब पर शक जताया जा रहा है। उनसे पिछले साल तक के रिकार्ड तलब किए गए हैं। बैच नंबर और सीरियल नंबर के जरिए दोषियों तक पहुंचने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय परिसर में कोरोना के सैकड़ों सैंपल बिना जांच के ही जलाने का मामला सामने आया था। शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी होने के बाद विभाग की तरफ से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने वीटीएम (वायरल ट्रांसपोर्ट मीडियम) का मिलान सरकारी खेप में आने वाली वीटीएम से किया। हालांकि जली हुई वीटीएम अलग पाई गईं।
विज्ञापन

इन वीटीएम में आरटीपीआर जांच के सैंपल थे। इन पर सैंपल देने वाले का नाम, सीरियल नंबर, बैच नंबर भी दिया गया है। इनकी एक्सपायरी डेट अप्रैल 2022 तक की है। विभाग की तरफ से अधजली वीटीएम को सील करके रख दिया गया है। एसीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने दो पैथोलॉजी लैब पर जाकर वीटीएम भी चेक कीं। हालांकि यहां मिली वीटीएम अलग थीं। स्वास्थ्य विभाग को शहर की दो पैथोलॉजी लैब पर शक है। उनसे पिछले साल तक का रिकार्ड मांगा गया है। उससे इन अधजली वीटीएम का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ दफ्तर परिसर में ही क्यों जलाए गए सैंपल : जलाए गए कोरोना सैंपल की संख्या करीब दो सौ से ज्यादा बताई जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सैंपल सीएमओ ऑफिस में ही क्यों जलाए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सूत्रों की माने तो कार्यालय का ही कोई कर्मचारी इसमें संलिप्त है। उसी की मदद से सैंपल परिसर तक लाकर जलाए गए।

चौकीदारों से मांगा गया स्पष्टीकरण : सीएमओ कार्यालय के परिसर में कोरोना सैंपल जलाने के मामले में चौकीदारों से भी पूछताछ की गई। हालांकि कोई सुराग नहीं मिला। उनकी मौजूदगी में कोई बाहरी व्यक्ति कैसे आया, इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जांच अधिकारी ने चौकीदारों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed