फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Suspension notices issued to 15 vehicles that have exceeded their time limit.

Pilibhit News: समय सीमा पूरी कर चुके 15 वाहनों को निलंबन नोटिस

Mon, 24 Aug 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Suspension notices issued to 15 vehicles that have exceeded their time limit.
लगातार नोटिस के बाद भी संचालकों ने नहीं दिया ध्यान
विज्ञापन



पीलीभीत। जिले में 15 वर्ष की निर्धारित समय सीमा पूरी कर चुके स्कूली वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। अब 15 वाहन संचालकों को पंजीकरण निलंबन का नोटिस जारी किया गया है।
जिले में करीब 451 वाहनों का पंजीकरण स्कूली वाहन के रूप में दर्ज है। इनमें करीब 25 वाहन अनुबंध के आधार पर संचालित हो रहे हैं। परिवहन विभाग की ओर से स्कूली वाहनों की फिटनेस, आयु सीमा और अन्य निर्धारित मानकों की जांच की जा रही है। विभाग के अनुसार, 15 वर्ष की अवधि पूरी कर चुके वाहनों का स्कूली वाहन के रूप में संचालन नियमों के अनुरूप नहीं है। ऐसे वाहनों के संचालकों को पहले भी नोटिस देकर वाहन के संबंध में जवाब मांगा गया था। इसके बावजूद संबंधित संचालकों की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने अब इन 15 वाहन संचालकों को पंजीकरण निलंबन का नोटिस जारी किया है। नोटिस के बाद भी यदि संचालकों की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत जवाब नहीं दिया जाता है, तो वाहनों का पंजीकरण निलंबित किया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि पुराने और निर्धारित अवधि पूरी कर चुके वाहनों का संचालन बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों को पूर्व में भी नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बाद भी जवाब नहीं आया है। ऐसे में जिले के 15 वाहन चालकों को पंजीकरण निलंबित करने का नोटिस जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed