फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Survey started at 18 points for facilities at Anganwadi centers

Pilibhit News: आंगनबाडी केंद्रों पर सुविधाओं के लिए 18 बिंदुओं पर सर्वे शुरू

Fri, 30 Jun 2023 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 30 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Survey started at 18 points for facilities at Anganwadi centers
पीलीभीत। नौनिहालों के लिए आंगनबाडी केंद्रों पर संचालित योजनाओं का कैसा हाल है। वहां अन्य सुविधाओं और संसाधनों की क्या स्थिति है। इसे जानने के लिए शासन की ओर से एप के माध्यम से 18 बिंदुओं पर सर्वे शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

आंगनबाडी़ केंद्रों पर पांच साल तक के बच्चों को शिक्षा और पोषाहार दिया जाता है। केंद्र पर आने वाले बच्चों सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं, इसकी पड़ताल के लिए शासन ने पोषण एप से सर्वे कराने के आदेश जारी किए हैं। इस पर डीपीओ ने सभी सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देकर 15 जुलाई तक हर हाल में सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया एप में सर्वे के लिए भवन की स्थिति, पानी की उपलब्धता, बच्चों की संख्या, शौचालय, पोषाहार वितरण की स्थिति आदि बिंदु शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया सर्वे के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed