{"_id":"64a852e10bc44088d70256f6","slug":"supporters-of-former-and-present-chairman-clashed-at-barkheda-police-station-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-756-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बरखेड़ा थाने में भिड़े पूर्व और वर्तमान चेयरमैन के समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बरखेड़ा थाने में भिड़े पूर्व और वर्तमान चेयरमैन के समर्थक
Fri, 07 Jul 2023 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। बरखेड़ा थाने में नगर पंचायत के पूर्व और वर्तमान चेयरमैन के समर्थक आमने-सामने आ गए। इस पर जमकर हंगामा हुआ। वर्तमान चेयरमैन के खिलाफ सोशल मीडिया पर कस्बे के एक युवक ने अभद्र टिप्पणी कर दी थी। चेयरमैन पक्ष के लोग आरोपी को पकड़ लाए। पूर्व चेयरमैन भी समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। पुलिस ने चेयरमैन की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
नगर पंचायत बरखेड़ा के चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल के खिलाफ कस्बे के युवक ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसका वीडियो वायरल हो गया। चेयरमैन और उनके समर्थकों ने शुक्रवार सुबह आरोपी को पकड़ लिया। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षाें को थाने ले आई। आरोपी के समर्थन में पूर्व चेयरमैन भी थाने पहुंच गए। इससे मामला तूल पकड़ गया।
यहां चेयरमैन समर्थकों और पूर्व चेयरमैन के समर्थकों में पुलिस के सामने ही नोकझोंक हो गई। दोनों पक्ष ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे। पुलिस असहाय खड़ी देखती रह गई। काफी देर तक थाने में हंगामा होता रहा। जैसे तैसे पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस मामले में चेयरमैन की तरफ से श्याम बिहारी ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि चेयरमैन की ओर से तहरीर मिली है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।