{"_id":"58fb8f254f1c1b09038b4ee6","slug":"supply-of-eight-power-sub-stations-for-several-hours-halted","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई घंटे ठप रही आठ बिजली सब स्टेशनों की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई घंटे ठप रही आठ बिजली सब स्टेशनों की सप्लाई
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sat, 22 Apr 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन की खराबी से शनिवार को आठ विद्युत सब स्टेशनों के दर्जनों गांव की बिजली सप्लाई सुबह करीब दस बजे ठप हो गई। इसे दोपहर तक दुरुस्त नहीं किया जा सका था।
शनिवार सुबह करीब दस बजे नगर के 132 सब स्टेशन की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे सब स्टेशन से जुडे नगर, पूरनपुर देहात, घुंघचाई, सकरिया, माधोटांडा, शेरपुरकलां, माधोटांडा कलीनगर सहित आठ विद्युत सब स्टेशन के दर्जनों गांव की बिजली सप्लाई गुल हो गई। इससे भीषण गर्मी में आठ विद्युत सब स्टेशनों के सैकड़ों उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई। इसे लेकर उपभोक्ताओं में रोष देखा गया। बता दें कि इससे पहले बीस अप्रैल को बिजली हाईटेंशन लाइन की खराबी से उक्त आठ विद्युत उपकेंद्रों की बिजली सप्लाई करीब चार घंटा ठप रही थी। एसडीओ (बिजली) अभिषेक राय ने बताया कि 132 सब स्टेशन को आने वाली बिजली हाईटेंशन लाइन को पूरनपुर और पीलीभीत के बीच कई वृक्षों की टहनियां छूने लगी थी। इससे हादसा न हो आदि को लेकर टहनियों को काटने को ब्रेक डाउन होने की जानकारी मिली है। शीघ्र ही कार्य पूरा होने पर बिजली सप्लाई शुरू होगी।
आधे गांव की ठप है बिजली
परेवा वैश्य। लाइन में फाल्ट से आधे गांव में पांच दिनों से ठप बिजली सप्प्लाई दुरुस्त न होने पर उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है। इससे लोगों में गुस्सा है। एसडीओ बिजली अतुल कुमार ने बताया कि शीघ्र ही खराबी दूर कर बिजली सप्लाई दुरुस्त करा दी जाएगी।