{"_id":"62b610c6fad57d214161c5f9","slug":"supply-inspector-office-remained-closed-for-the-whole-day-pilibhit-news-bly4893488180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन बंद रहा पूर्ति निरीक्षक कार्यालय, इंतजार के बाद उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन बंद रहा पूर्ति निरीक्षक कार्यालय, इंतजार के बाद उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर में पूर्ति निरीक्षक का कार्यालय बंद होने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
पूरनपुर। पूर्ति निरीक्षक अपने कार्यालय में अब सोमवार से बृहस्पतिवार तक ही मिलेंगे। अब तक बृहस्पतिवार से लगातार तीन दिन कार्यालय बैठने का समय निर्धारित था। शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में पूरे दिन ताले लटकते रहे। फरियाद लेकर पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके विरोध में उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पूरनपुर में तैनात पूर्ति निरीक्षक को कलीनगर तहसील का भी अतिरिक्त चार्ज दिया है। अब तक पूर्ति निरीक्षक सोमवार, मंगलवार और बुधवार को कलीनगर तहसील में जबकि बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार को पूरनपुर तहसील परिसर में अपने कार्यालय में बैठते थे। शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में पूरे दिन ताले लटकते रहे। इससे विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे राशन कार्ड धारकों और अन्य को घंटों इंतजार करना पड़ा। कार्यालय परिसर में पहले लिखा उनका मोबाइल नंबर भी मिटा मिला। घंटों इंतजार के बाद पूर्ति निरीक्षक का कार्यालय न खुलने के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को नगर के राशन कोटेदारों का प्रशिक्षण जिला मुख्यालय था। प्रशिक्षण में शामिल होने गए थे। अब पूरनपुर कार्यालय में बैठने के दिनों के टाइम टेबिल में बदलाव हुआ है। अब पूरनपुर में सोमवार से बृहस्पतिवार को मिलेगे। जबकि शुक्रवार और शनिवार को कलीनगर कार्यालय में रहूंगा। -वीर सिंह, पूर्ति निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।