फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Supply disrupted due to fire in Ramlila feeder

Pilibhit News: रामलीला फीडर में लगीे आग से आपूर्ति ठप

Sun, 07 Jun 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Supply disrupted due to fire in Ramlila feeder
पीलीभीत। रामलीला फीडर में शनिवार को मरम्मत व सफाई कार्य कराया गया। इस दौरान ट्राली को रखते समय स्पार्किंग होने से उसमें आग लग गई। इसके चलते इनसे जुड़े करीब 700 से अधिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति करीब पांच घंटे तक गुल रही।
विज्ञापन

शहर में बिजली कटौती की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। शनिवार को रामलीला फीडर पर सुबह मरम्मत व सफाई कार्य के लिए वहां की सप्लाई को बंद किया। सफाई करने के बाद ट्रालियों को चढ़ाते समय स्पार्किंग होने के चलते उसमें आग लग गई।
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारियों ने बमुश्किल आग को बुझाया। इससे इससे जुड़े करीब 700 उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित हो गई। करीब पांच घंटे की मरम्मत कार्य के बाद यहां की सप्लाई को सुचारु किया जा सका। इससे लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शहर के अन्य इलाकों में बिजली कटौती की समस्या होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसमें शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, राजा बाग समेत आदि इलाकों में कटौती से लोगों को परेशानी हुई। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि ट्राली रखने के दौरान दिक्कत आई थी। जिसे ठीक करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed