फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   supar food will save children from malnutrition

बच्चों को कुपोषण से बचाएगा सुपर फूड

Thu, 09 Dec 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
supar food will save children from malnutrition
सुपरफूड सप्लीमेंट की जानकारी देते जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। आंगनबाड़ी केंद्रों से गरीब बच्चों के लिए मिलने वाला पुष्टाहार अब ज्यादा पौष्टिक और प्रोटीनयुक्त होगा। कार्बोहाइड्रेट युक्त गेहूं की जगह अब उनको काले गेहूं का आटा दिया जाएगा। इसके अलावा आर्गेनिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग ने इसका नाम भी सुपर फूड रखा है। इसकी पहल पायलट प्रोजेक्ट के तहत मरौरी और अमरिया ब्लॉक से जल्द होगी। इसके बाद पूरे जिले के ब्लॉक में इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले सामान्यता सामान्य गेहूूं का आटा, दलिया, दाल, घी आदि खाद्य सामग्री वितरित की जाती थी। अब सुपर फूड की एक किट तैयार करके वितरित की जाएगी। खास बात यह है कि इसमें काले गेहूं का आटा और ज्यादातर खाद्य पदार्थ आर्गेनिक होंगे। इससे बच्चों को कुपोषण से बचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह को मिलेगी वितरण की जिम्मेदारी
पुष्टाहार वितरित की जिम्मेदारी पहले आंगनबाड़ी केंद्रों को दी जाती थी। अब ब्लॉक स्तर पर स्वयं सहायता समूह किट तैयार कर वितरित करेंगी। इससे समूह के सदस्यों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खाद्य पदार्थ होंगे
काले गेहूं का आटा घी में भुना हुआ, आर्गेनिक शहद, सूजी, तिल, बबूल, गोंद, खजूर, चीनी, सहजन, इलायची, गाय का घी, भुंजी तुलसी, सोयाबीन, काले गेहूं का दलिया, आंवला-त्रिफला का जूस, आर्गेनिक गुड़ आदि। मशरूम को इसमें जल्द जोड़ा जाएगा।
क्यों खास है काला गेहूं
सामान्य गेहूं में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। काले गेहूं में प्रोटीन और मिनरल्स की मात्रा ज्यादा होती है जो बच्चों के विकास में ज्यादा अहम भूमिका निभाती है।

वर्जन
मरौरी और अमरिया ब्लॉक में पायलट प्रोजेक्ट के तहत योजना शुरू कर रहे हैं। पैकेट तैयार करने का काम ब्लॉक के सहायता समूह द्वारा कराया जाएगा। बच्चों को काले गेहूं का आटा और आर्गेनिक फूड दिया जाएगा।
- अरविंद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed