फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sunny till noon, then minimum mercury dropped by three degrees due to melting

Pilibhit News: दोपहर तक धूप, फिर गलन से तीन डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा

Fri, 10 Jan 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 10 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sunny till noon, then minimum mercury dropped by three degrees due to melting
पीलीभीत में बृहस्पतिवार को सुबह आसमान में धूप ​खिलने से शहर की अशोक कॉलोनी मैदान पर धूप में किक
पीलीभीत। तराई में मौसम का उतार चढ़ाव जारी है। तीन दिन बाद बृहस्पतिवार को दिन में खिली धूप से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद मौसम फिर बदला और गलन बढ़ गई। जिले का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़कने से लोगों ने ठिठुरन महसूस की।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। तीन दिन पूर्व से पूरे दिन कोहरे छाने से लोगों ने परेशानी का सामना किया। गलन और सर्द हवा भी समस्या का सबब बनी है। बृहस्पतिवार को कुछ राहत मिली। सुबह से छाई कोहरे की हल्की धुंध करीब आठ बजे साफ हो गई। इसके बाद धूप खिली, तीन घंटे तक लोगों ने धूप में राहत महसूस की। इससे घरों के बाहर और मार्गों पर भी आवाजाही बढ़ गई। दोपहर बाद अचानक धूप गायब होते ही गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

सर्द हवा चलने से पारा भी लुढ़क गया। इससे लोगों ने ठिठुरन महसूस की। शाम होते ही ठंड में और इजाफा हो गया। इससे लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हुए। शाम के समय बाइक सवार ठंड से बचाव करते हुए धीमी गति से आवाजाही करते नजर आए। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 15.1 व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम 14.7 व न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed