{"_id":"65aebff8f1458d7c94064549","slug":"sun-did-not-shine-some-relief-from-cold-due-to-increase-in-temperature-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-11109-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धूप नहीं खिली, तापमान बढ़ने से सर्दी से मिली कुछ राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धूप नहीं खिली, तापमान बढ़ने से सर्दी से मिली कुछ राहत
विज्ञापन
शहर में सोमवार को स्टेशन रोड पर सर्दी से बचाव कर जाते लोग । संवाद
पीलीभीत। सोमवार को आसमान साफ रहा, लेकिन कोहरे की धुंध छाई रही। पूरे दिन धूप नहीं खिल सकी। दोपहर में धूप के आसार तो दिखे, लेकिन सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने से लोगों को ठंड से कुछ राहत जरूर मिली।
सुबह में हल्के बादल और कोहरे की धुंध थी। लग रहा था कि शीतलहर के न चलने से दोपहर में धूप निकल आएगी। करीब दस बजे हल्की हवा चली तो मौसम में ठंडक बढ़ गई। दोपहर में कुछ धूप खिलने का एहसास हुआ, लेकिन सूर्य के दर्शन न होने से पूरे दिन धूप नहीं निकल सकी। शाम तक मौसम सुबह जैसा ही बना रहा। अंधेरा होने पर कोहरा बढ़ गया।
धूप न खिलने के बाद भी मौसम में ठंडक रविवार की अपेक्षा कम रही। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1.6 डिग्री बढ़ा था। रविवार को अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को ठंड से भी कुछ राहत मिली। गलन और शीतलहर का प्रकोप कम ही रहा।