{"_id":"662c1b7e13d9088590005c14","slug":"summer-special-runs-easy-travel-facility-available-for-lucknow-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-115364-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: समर स्पेशल चली, लखनऊ के लिए मिली आसान सफर की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: समर स्पेशल चली, लखनऊ के लिए मिली आसान सफर की सुविधा
विज्ञापन
पीलीभीत रेलवे जंक्शन पर पहुंची रामनगर लखनऊ ट्रेन में चढ़ते यात्री । संवाद
पीलभीत-मैलानी रेलखंड पर छह साल बाद ट्रेनें चलीं तो यात्रियों के चेहरे खिले
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। करीब छह साल बाद पीलीभीत-लखनऊ रूट पर समर स्पेशल ट्रेन दौड़ी तो राजधानी की राह आसान हो गई। यात्रियों को सस्ते और आसान सफर की सुविधा मिली। ट्रेनों के संचालन से लोगों के पैसे और समय दोनों की बचत होगी। शुक्रवार को रामनगर-लखनऊ समर स्पेशल ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान दिखी।
आमान परिवर्तन को लेकर 30 मई 2018 को पीलीभीत-मैलानी रेलखंड पर मेगा ब्लॉक लिया गया था। इसी के साथ इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। ऐसे में इस रूट के यात्रियों के लिए लखनऊ का सफर थोड़ा मुश्किल हो गया था। राजधानी पहुंचने के लिए लोगों को निजी वाहनों और रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ रहा था। फिलहाल करीब छह साल बाद शुक्रवार को रामनगर- लखनऊ समर स्पेशल ट्रेन दौड़ी तो लोगों के चेहरे खिल उठे। हालांकि नियमित ट्रेनों का संचालन न होने का मलाल भी उनमें रहा।
-
नवंबर 2023 में शाहगढ़ तक चली थी ट्रेन
नवंबर 2023 में मैलानी से शाहगढ तक ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया था। इसके बाद शाहगढ से पीलीभीत रेलखंड पर काफी तेज गति से काम कराया गया। माला स्टेशन के पास काम में अधिक समय लगा। 31 अप्रैल को पीलीभीत-शाहगढ रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण हुआ था। इसके बाद से ट्रेनों के संचालन के कयास लगाए जाने लगे थे।
विज्ञापन
-
40 मिनट देरी से पहुंची ट्रेन
रामनगर- लखनऊ समर स्पेशल पहले दिन ही लेट हो गई। ट्रेन करीब 40 मिनट देरी से 2:10 बजे पीलीभीत स्टेशन पहुंची। पहले दिन पीलीभीत से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या अच्छी खासी रही।