फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Summer camp will start from today after summer vacation, preparations complete

Pilibhit News: ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज से शुरू होगा समर कैंप, तैयारी पूरी

Tue, 20 May 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 20 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Summer camp will start from today after summer vacation, preparations complete
पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों में बुधवार से समर कैंप शुरू हो रहा है। इसको लेकर विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। रोजाना तीन घंटे खेल-खेल में बच्चों के कौशल विकास पर जोर दिया जाएगा। शिक्षकों के साथ स्वयंसेवी भी समर कैंप में जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में सोमवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश हो गए हैं। शासन के निर्देश पर बच्चों में कौशल विकास के लिए समर कैंप के आयोजन के आदेश जारी किए गए हैं। इसको लेकर विभाग की ओर से तैयारियां की गई हैं। रोजाना तीन घंटे तक समर कैंप के आयोजन के दौरान खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाई से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके लिए अनुदेशक और शिक्षामित्रों को जिम्मेदारी दी गई है। समर कैंप को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवियों को भी जिम्मेदारी साैंपी गई। प्रत्येक स्कूल में दो स्वयंसेवी करीब 15 ऐसे बच्चों का चयन करेंगे, जिन्हें गणित विषय को समझने और हल करने में दिक्कत महसूस होती हो। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि सैमर कैंप के आयोजन को लेकर निर्देश दिए गए हैं। इसकी निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन



समर कैंप को लेकर अनुदेशकों ने सौंपा ज्ञापन ज्ञापन
पीलीभीत। सोमवार को अनुदेशकों ने प्रदेश संगठन मंत्री प्रखर मिश्रा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गंगवार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक को सौंपा। इसमें कहा कि संविदा समाप्ति के उपरांत अनुदेशकों को समर कैंप की जिम्मेदारी देना, भीषण गर्मी में विद्यार्थी और शिक्षक दोनों की जान को खतरा रहेगा। किसी भी दुर्घटना के घटित होने पर विभाग को जिम्मेदारी लेना चाहिए। समर कैंप को स्वैच्छिक करना चाहिए। अनुदेशकों की संविदा 11 महीने 29 दिन की की जाए। समर कैंप के दौरान अनुदेशक की मौत होने पर विभाग से मुआवजा और उसके स्थान पर पारिवारिक सदस्य को नौकरी देने की मांग की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed