फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   suicide

गुड़गांव से लौटी युवती का कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Thu, 31 Dec 2020 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
suicide
पीलीभीत। दो दिन पहले गुड़गांव से लौटी युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। परिवार वाले भी खुदकुशी की वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती निवासी 24 वर्षीय रूबी पुत्री विजेंद्र पाल बुधवार रात करीब आठ बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी। बृहस्पतिवार सुबह युवती जब काफी देर बाद भी कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचे। वहां उसका शव दुपट्टे से बने फंदे पर कुंडे से लटका मिला। परिजन की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिवार वालों से कारणों को लेकर बात की गई, लेकिन वह अनभिज्ञता जताते रहे। यह भी सामने आया कि मृतका गुड़गांव की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। वहां से दो दिन पहले ही घर वापस आई थी। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है, लेकिन उसमें भी कुछ स्पष्ट कारण नहीं लिखा है। पूरे मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed