फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   suicide case

पेड़ पर फंदे से लटका मिला शाहजहांपुर के युवक का शव

Tue, 26 May 2020 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
suicide case
बीसलपुर। माता-पिता के निधन के बाद रिश्तेदारी में रढ़ैता गांव में रह रहे शाहजहांपुर के युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। रिश्तेदारों ने खुदकुशी का अंदेशा जताया, मगर वह मौत का कारण नहीं बता सके। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

निगोही (शाहजहांपुर) के गांव पिपरिया निवासी 18 वर्षीय अरुण मजदूरी करता था। माता-पिता की मौत के बाद वह अपनी रिश्तेदारी में कोतवाली क्षेत्र के रढ़ैता गांव में राजेंद्र प्रसाद के घर रहने लगा। रविवार देर शाम घर से टहलने जाने की बात कहकर वह घर से निकला। इसके बाद उसका कोई पता नहीं लगा। रात में वापसी न होने पर रिश्तेदार उसकी तलाश में जुट गए। सोमवार सुबह उसका शव गांव के बाहर यूकेलिप्टिस के पेड़ पर रस्सी से बने फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो उसकी सूचना रिश्तेदारों को दी। परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद पुलिस ने भी मामले की जानकारी की। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। परिवार वाले भी यही अंदेशा जता रहे हैं। अरुण अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed