फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   suger mill

Pilibhit News: पूरनपुर चीनी मिल बंद, गन्ने से भरे वाहनों की लगी कतार

Sun, 29 Jan 2023 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
suger mill
पूरनपुर। खराबी के कारण चीनी मिल रविवार सुबह करीब 10:30 बजे बंद हो गई। मिल के बंद होते ही गन्ने की तौल बंद कर दी गई। इससे चीनी मिल के बाहर असम हाईवे पर गन्ने से भरे वाहनों की कतार लग गई। चीनी मिल कब शुरू होगी इसका फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

दो दिनों से किसानों को गन्ना तुलवाने में दो से तीन दिन लग रहे हैं। इससे उनमें रोष है। पांच दिन पहले बारिश से खेतों में हुए जलभराव के कारण गन्ने की छिलाई बंद हो गई थी। चीनी मिल नोकेन में घंटों बंद रही। चीनी मिल चलाने को अतिरिक्त गन्ना सप्लाई का इंडेंट जारी किया गया। ताकि गन्ने के अभाव में चीनी मिल बंद न हो और पर्याप्त गन्ना मिल को पहुंचे। गन्ना सप्लाई पर्चियां मिलने पर गन्ना लेकर पहुंचने वाले किसानों की शुक्रवार से भीड़ लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

शनिवार शाम को खराबी के कारण चीनी मिल रुक-रुक कर चल रही थी। इसको देखते हुए मिल में गन्ने की तौल भी धीमी कर दी गई। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे चीनी मिल खराबी के कारण बंद हो गई। मिल के बंद होते ही गन्ने की तौल भी बंद कर दी गई। परिणाम स्वरूप चीनी मिल के बाहर असम हाईवे पर गन्ने से भरे वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में भीड़ के चलते दो दिन से चीनी मिल में गन्ना लेकर पहुंचने वाले किसानों के वाहन दो से तीन दिन में खाली हो पा रहे हैं। चीनी मिल जीएम रमाकांत वर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण चीनी मिल को बंद किया गया है। जल्द ही मिल पुन: शुरू हो जाएगी।
0000
0000
बरखेड़ा चीनी मिल में अनशन जारी
बरखेड़ा। बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल के मेन गेट पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले क्रमिक अनशन चौहदवें दिन भी जारी रहा। रविवार को अनशन पर देवेंद्र कुमार गंगवार, ईश्वरी प्रसाद, रामकुमार, प्रेमपाल गंगवार, धनवीर, हरेंद्र कुमार,नरेंद्र कुमार आदि बैठे। यहां बता दें कि राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह ने 31 जनवरी तक पिछले सत्र का बकाया भुगतान होने तक क्रमिक अनशन जारी रखने की बात कही थी। संवाद
0000
0000
चीनी मिल के केनयार्ड का मुख्य मार्ग दलदल में बदला
बीसलपुर। तीन दिन पूर्व हुई बारिश से किसान सहकारी चीनी मिल के केनयार्ड में काफी दलदल हो गई, जो अब भी बरकरार है। इससे मिल में गन्ना लाने वाले किसानो को दिक्कत हो रही है।

केनयार्ड के मुख्य मार्ग पर दलदल होने के कारण किसान अपने गन्ना भरे वाहन इधर उधर से मिल गेट स्थित क्रय केंद्रों पर ले जा रहे हैं। मिल का केनयार्ड कच्चा होने के कारण थोड़ी से बारिश होते ही यहां दलदल हो जाती है। यह समस्या काफी पुरानी है, लेकिन मिल प्रशासन इस समस्या का समाधान नहीं करा रहा है,जिससे किसानों में मिल प्रशासन के प्रति रोष है। किसान मिल के जिम्मेदार अधिकारियों से मिलकर इस समस्या का समाधान कराने की मांग कर चुके हैं। अधिकारी समस्या सुन तो लेते हैं लेकिन समाधान करने का नाम नहीं लेते। इस बाबत मिल के मुख्य गन्नाधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि दलदल काफी कम रह गया है। दो एक दिन में धूप निकलने समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed