{"_id":"a3829c87a4e34590fb102028ffd94889","slug":"suger-mill-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांफ-हांफ कर चल रही पूरनपुर चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांफ-हांफ कर चल रही पूरनपुर चीनी मिल
पूरनपुर।
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेराई सत्र के शुरू होने के बाद से ही स्थानीय चीनी मिल खराबी के चलते आए दिन बंद हो जा रही है। मिल के हांफ-हांफ कर चलने के कारण किसानों को जहां गन्ना आपूर्ति में दिक्कत हो रही है वहीं खराबी के बाद तौल बंद किए जाने के कारण गन्ना भरे वाहनों की लंबी लाइनें लग जाती हैं। जिसके चलते लोगों को आवागमन संबंधी दिक्कतें तो हीती ही हैं साथ ही किसानों के गन्ना भरे वाहन भी कई-कई दिन फंसे रहते हैं।
दो दिन पूर्व तकनीकी खराबी के चलते मिल रुक-रूक कर चल रही है। मिल की खराबी से बंद की गई गन्ना तौल से गन्ना के भरे वाहनों की असम हाइवे तक लंबी लाइनें लगीं हैं। इसके चलते किसानों को गन्ना तुलवाने में तीस से 36 घंटे लाइन में लगना पड़ रहा है। इससे चीनी मिल के बाहर चीनी मिल यार्ड के अलावा असम हाइवे तक गन्ना से भरे वाहनों की लंबी लाइनें लगीं हैं। गन्ना किसानों को गन्ना तुलवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। गन्ना से भरे वाहनों की अधिकता पर सोमवार और मंगलवार को चीनी मिल क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल बंद रही। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ओपी राय ने बताया कि मिल की खराबी से समस्या हुई है। हालांकि खराबी दूर कर मिल को मंगलवार दुपहर बाद चला दिया गया। मिल प्रबंधन ने बुधवार देर रात तक स्थिति सामान्य होने की बात कही है।