{"_id":"fe7a5ef9a35ce971e0ae7e2662536c07","slug":"suger-mill-agm-inspection-in-suger-mill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर से पहुंचे उप-गन्ना आयुक्त ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर से पहुंचे उप-गन्ना आयुक्त ने किया निरीक्षण
पीलीभीत।
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के उप-गन्ना आयुक्त डॉ. वीबी सिंह ने जिले में दो दिवसीय भ्रमण कर एक दर्जन से अधिक गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान भमौरा बी सेंटर पर स्टाफ गायब मिला, वहीं कई कांटों पर घटतौली मिली। निरीक्षण के दौरान बीसलपुर मिल में गार्ड ने एक किसान के थप्पड़ जड़ दिया, जिससे हंगामा हो गया। इस पर उप-गन्ना आयुक्त ने गार्ड को निलंबित करने के लिए लिखा है।
डिप्टी सीसी बृहस्पतिवार को सहारनपुर से पीलीभीत पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने न्यूरिया क्षेत्र के भमौरा बी सेंटर को चेक किया। करीब चार बजे जांच के दौरान क्रय केंद्र पर गन्ने की ट्रालियां खड़ी थीं, लेकिन स्टाफ नदारद मिला। इसके बाद वह शहर स्थित एलएच शुगर मिल पहुंचे और मिल गेट पर लगे कांटे पर तौल व्यवस्था देखी। पीलीभीत के बाद उन्होंने बरखेड़ा मिल गेट एवं क्षेत्र के दो क्रय केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद शुक्रवार को सुबह वह पूरनपुर पहुंचे और सहकारी चीनी मिल पहुंचकर मिल गेट कांटे को परखा। पूरनपुर से वापसी में रास्ते में रम्पुरा सेंटर जांचते हुए वह दोबारा बरखेड़ा पहुंचे। यहां उन्हें मिल गेट पर पांच क्विंटल की घटतौली मिली। अंत में वह बीसलपुर सहकारी चीनी मिल पहुंचे। यहां जांच के दौरान डीएम और सीसीओ नहीं मिले और न ही निरीक्षण रजिस्टर मिला। निरीक्षण के दौरान मिल यार्ड में तैनात गार्ड ने किसी बात पर एक किसान के थप्पड़ मार दिया, जिससे हंगामा हो गया। उप-गन्ना आयुक्त ने बाद में पहुंचे मिल जीएम से गार्ड को निलंबित कर पीलीभीत डीसीओ के माध्यम से रिपोर्ट उन्हें भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गड़बड़ी मिली है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर वह गन्ना आयुक्त को भेजेंगे।