{"_id":"573caac14f1c1bc843ac6fbb","slug":"sugarcane-survey-quickie-two-supervisor-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना सर्वे में ढिलाई पर दो सुपरवाइजर को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना सर्वे में ढिलाई पर दो सुपरवाइजर को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 18 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में चल रहे गन्ना सर्वे कार्य में लापरवाही बरतने पर पूरनपुर मिल के दो गन्ना सुपरवाइजरों पर विभागीय कार्रवाई की गई है। डीसीओ ने दोनों को नोटिस भेजकर एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
आगामी गन्ना सीजन में क्षेत्रफल का आकलन करने के लिए इन दिनों सर्वे कार्य चल रहा है। गांव में सर्वे के साथ ही विभिन्न स्तरों पर इसका निरीक्षण भी हो रहा है। दो दिन पूर्व पूरनपुर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान डीसीओ राजेश्वर यादव को सहकारी चीनी मिल के दो सुपरवाइजर सर्वे में मौजूद नहीं मिले। इस पर उन्होंने इसे लापरवाही मानते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसीओ ने बताया कि दोनों सुपरवाइजर क्रमश: रामबहादुर एवं रामप्रसाद को नोटिस देकर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। नोटिस मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गन्ना सर्वे विभाग का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सर्वे में सहयोग करें किसान
डीसीओ ने बताया कि गन्ना सर्वे के लिए किसानों को मैसेज देकर बताया जा रहा है। बावजूद इसके सर्वे टीम के पहुंचने पर किसान खेतों पर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इससे सर्वे में गलतियां होने की संभावनाएं रहती हैं। ऐसे में किसानों से अपील है कि वह सर्वे के समय अपने खेत पर मौजूद रहकर सर्वे टीम को सही जानकारी दें ताकि सही क्षेत्रफल व वैराइटी आदि अंकित की जा सके। उन्होंने कहा कि किसान घोषणापत्र भरकर सर्वे पर्ची भी हासिल करें।