{"_id":"58c048034f1c1b187bdc5854","slug":"sugarcane-farmers-ruckus-on-closure-of-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल में तौल बंद होने पर गन्ना किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल में तौल बंद होने पर गन्ना किसानों का हंगामा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराबी को लेकर किसान सहकारी चीनी मिल फिर बंद हो गई। इससे गन्ने की तौल बंद कर दी गई। तौल बंद होने से चीनी मिल के बाहर गन्ने भरे वाहनों की कतारें आसाम हाईवे तक लग गईं। तौल बंद होने पर गुस्साए किसानों ने कई बार हंगामा किया। खराबी को लेकर दि किसान सहकारी चीनी मिल 27 फरवरी की शाम को बंद हो गई थी। करीब 12 घंटे बाद खराबी दूर होने पर मिल को चलाया गया था। तब से चीनी मिल क्षमता केअनुसार पेराई नहीं हो पा रही है। रुक-रुक कर चल रही चीनी मिल से गन्ने से भरे वाहनों की भीड़ जमा हो गई। खराबी को लेकर मंगलवार रात करीब बारह बजे फिर मिल बंद हो गई। इसके साथ गन्ने की तौल बंद कर दी गई। किसानों के हंगामा पर प्रबंधन कने शीघ्र चीनी मिल चलाने का आश्वासन दिया गया। सुबह करीब दस बजे तक चीनी मिल न चलने पर किसानों ने फिर हंगामा किया। तब किसानों को अपराह्न दो बजे चीनी मिल चलने की जानकारी दी गई। शाम छह बजे तक चीनी मिल की खराबी दूर नहीं की जा सकी। खराबी को लेकर अक्सर चीनी मिल के बंद होने को लेकर गन्ना किसानों में रोष है।
विज्ञापन