फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sugarcane Farmer Postgraduate College gets recognition for B.Sc (Agriculture)

Pilibhit News: गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय को मिली बीएससी (कृषि) की मान्यता

Thu, 01 Aug 2024 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane Farmer Postgraduate College gets recognition for B.Sc (Agriculture)
पूरनपुर का गन्ना कृषक महाविद्यालय।संवाद
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय को बीएससी (कृषि) के अलावा बीए में इतिहास विषय और बीकाॅम, एमए की स्थायी मान्यता भी मिल गई है। इसके साथ ही बीएससी कृषि में बुधवार से प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। पहले दिन दो विद्यार्थियों ने महाविद्यालय पहुंचकर दाखिला लिया।
विज्ञापन



स्ववित्त पोषित गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय की शुरुआत 1994 में सहकारी गन्ना समिति परिसर में की गई थी। कुछ दिन सहकारी समिति में कक्षाएं संचालित होने के बाद मैगलगंज हाईवे पर महाविद्यालय का भवन बना।
विज्ञापन

अब मैगलगंज हाईवे पर गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय चल रहा है। शुरुआत में यहां बीए की कक्षाएं शुरू की गईं। वर्ष 2018 में बीकाॅम, वर्ष 2019 में एमए, वर्ष 2020 में गृहविज्ञान और शिक्षा शास्त्र की मान्यता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमए में अंग्रेजी, समाज शास्त्र, राजनीति शास्त्र सहित छह विषयों मेंं मान्यता पहले से ही थी। महाविद्यालय में बीएसएसी कृषि की कक्षाएं संचालित कराने के लिए प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा खासे प्रयासरत थे।
स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति ने बीएसएसी (कृषि) की मान्यता दे दी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बीए में इतिहास विषय तो एमए, बीकाॅम की कक्षाओं की मान्यता को स्थायी कर दिया गया है।
बीएससी कृषि की मान्यता मिलने पर उन्होंने गन्ना राज्यमंंत्री संजय गंगवार, विधायक बाबूराम पासवान, तत्कालीन अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग संजय आर भूसरेड्डी, अपर गन्ना आयुक्त डॉ. बीसी सिंह, तत्कालीन जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र, तत्कालीन एसडीएम पूरनपुर आशुतोष गुप्ता के प्रयासों की सरहाना की।

--
बीएससी कृषि कक्षाओं के लिए मिल चुकी है 12.5 एकड़ जमीन

प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में प्राचार्य का पदभार ग्रहण करने के बाद बीकॉम, एमए की कक्षाओं की मान्यता कराई। बीएससी कृषि कक्षाओं के लिए प्रशासन से 12.5 एकड़ जमीन हासिल की। महाविद्यालय के लिए गन्ना किसानों से कटौती जारी रखने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोगों के विरोध के चलते कटौती को स्वीकृति नहीं मिल सकी।

--
दो महीने के वेतन का भुगतान, धरना खत्म



पूरनपुर। वेतन भुगतान के बाद गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रवक्ताओं और अन्य स्टाॅफ ने धरना समाप्त कर दिया। सभी ने 20 जुलाई को महाविद्यालय परिसर में बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू किया था। 22 जुलाई को महाविद्यालय के प्राचार्य सुधीर कुमार शर्मा के वेतन शीघ्र भुगतान कराने के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि प्रवक्ताओं और अन्य स्टाॅफ का मई और जून का वेतन उनके खातों में भिजवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed