फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sugarcane Development Council became president Ram Prakash

गन्ना विकास परिषद के रामप्रकाश बने अध्यक्ष

Thu, 14 Jul 2016 11:03 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jul 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
 गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष पद पर सपा समर्थित रामप्रकाश मिश्र निर्विरोध चुन लिए गए हैं। 
विज्ञापन

गुरुवार सुबह 10 बजे से चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई थी। सबसे पहले अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन हुआ। उस पर आपत्तियां मांगी गईं लेकिन किसी ने आपत्ति नहीं की। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया। बाद में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। चुर्रासकतपुर क्षेत्र से डायरेक्टर रामप्रकाश मिश्र और अहिरपुरा क्षेत्र से डायरेक्टर चुने गए भानु यादव ने अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन अधिकारी राजेश्वर यादव के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। जांच में दोनों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। इसके बाद भानु यादव ने अपना नाम वापस ले लिया। इससे केवल रामप्रकाश मिश्र ही चुनाव मैदानन में रह गए। लिहाजा निर्वाचन अधिकारी ने रामप्रकाश को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया। समर्थकों ने बाहर निकलते ही रामप्रकाश को फूलमालाओं से लाद दिया।  
रामप्रकाश राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ के महामंत्री और अध्यक्ष रह चुके हैं। वह अपने गांव के उपप्रधान और बीडीसी सदस्य भी रह चुके हैं। उनके पिता गंगा प्रकाश मिश्र 20 वर्ष ब्लाक प्रमुख और एक बार चीनी मिल के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी शशि मिश्रा भी एक बार ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं। 
विज्ञापन


गन्ना किसानों को न्याय दिलाने का वादा 
बीसलपुर। गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष चुने गए रामप्रकाश मिश्र ने कहा कि वह क्षेत्र के गन्ना किसानों को न्याय दिलाएंगे।
अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि परिषद में 20 वर्षों से अध्यक्ष न होने के कारण क्षेत्र के गन्ना किसानों का काफी उत्पीड़न हो रहा था, जो अब किसी भी हालत में नहीं होने दिया जाएगा। विभागीय उच्चाधिकारियों से मिलकर परिषद के स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं का भी समाधान कराया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि वह क्षेत्र में आवश्यकतानुसार सड़कें और पुलिया भी  बनवाएंगे। क्षेत्र के गन्ना किसानों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण भी कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


28 वर्ष बाद हुआ अध्यक्ष पद का चुनाव
बीसलपुर। गन्ना विकास परिषद में अध्यक्ष पद का चुनाव 28 वर्ष बाद हुआ है। गन्ना विकास परिषद के एससीडीआई मानवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इससे पहले वर्ष 1988 में अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ था। उसके बाद शासन ने प्रबंध समिति के चुनाव पर रोक लगा दी थी। अब रोक हटी तो प्रबंध समिति का चुनाव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed