{"_id":"664b5c4f52292d8be70a77a1","slug":"sugarcane-crop-sown-by-encroachment-on-barren-land-and-plowed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-116649-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बंजर जमीन पर अतिक्रमण कर बोई गन्ने की फसल जोतवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बंजर जमीन पर अतिक्रमण कर बोई गन्ने की फसल जोतवाई
विज्ञापन
पूरनपुर। पुलिस के साथ राजस्व टीम ने गांव सबलपुर रंपुरा में अतिक्रमण कर बंजर भूमि पर बोए गई गन्ने की फसल को ट्रैक्टर से जोतवाकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया। जमीन को प्रधान की सुपुर्दगी में देकर विभिन्न प्रजातियों के पौधों को अन्य सुरक्षित स्थान पर लगवाने के निर्देश दिए गए।
गांव के समीप पड़ी बंजर भूमि पर कुछ लोगों ने गन्ना बोकर अतिक्रमण कर लिया था। जमीन के सीमांकन के बाद अतिक्रमणकारियों को कई बार जमीन खाली करने की चेतावनी दी गई, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने कुछ दिन पहले जमीन पर गन्ने की फसल लगा दी।
सोमवार को नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने ट्रैक्टर से गन्ने की फसल को जोतवा कर अतिक्रमण मुक्त करा दिया। नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि जमीन पर विभिन्न प्रजाति के पौधे भी खड़े मिले, जिनको ग्राम प्रधान को सुरक्षित स्थान पर लगवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।