फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sugarcane accounts for college stays

डीसीओ ने गन्ना कॉलेज के खातों पर लगाई रोक

Fri, 18 Dec 2015 10:57 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 18 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane accounts for college stays
गन्ना कृषक महाविद्यालय की शिकायतों की जांच को पहुंचे डीसीओ ने कॉलेज का
विज्ञापन
औचक निरीक्षण किया। इसमें कैश बुक न होने सहित कई अनियमितताएं पाई गई। इस पर डीसीओ ने कॉलेज के सभी खातों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।

गन्ना सहकारी परिषद पूरनपुर के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने गन्ना कृषक महाविद्यालय प्राचार्य और प्रबंधक पर मिलीभगत कर अवैध नियुक्तियां करने, मिट्टी भराव, फर्नीचर खरीद आदि में गोलमाल करने सहित कई बिंदुओं पर शासन से शिकायत की थी।

 इस पर शासन ने डीएम को जांच के आदेश दिए। डीएम के निर्देश पर करीब एक सप्ताह पूर्व जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय की टीम ने महाविद्यालय गई थी। शुक्रवार को डीसीओ जांच के लिए महाविद्यालय पहुंचे। जांच के दौरान डीसीओ ने कैश बुक तलब की, लेकिन कैश बुक नहीं मिली।

 पता चला कि पिछले कई वर्षों से कैश बुक ही नहीं बनी है। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख भी मांगने पर नहीं मिले। कैश बुक न मिलने को बड़ी वित्तीय अनियमितता मानते हुए डीसीओ ने कॉलेज के सभी बैंक खातों पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

 उन्होंने कहा कि अति आवश्यक खर्चों का उनके (जो स्वयं महाविद्यालय के अध्यक्ष हैं) स्वीकृत होने के बाद ही भुगतान किया जाएगा। डीसीओ ने बताया कि महाविद्यालय में प्रथम दृष्टया बडे़ पैमाने पर गड़बड़ी मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed