फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sugar prices rise; government ignores sugarcane pricing: Vijendra Singh

चीनी का भाव बढ़ा, गन्ना मूल्य पर सरकार का ध्यान नहीं : विजेंद्र सिंह

Tue, 22 Sep 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sugar prices rise; government ignores sugarcane pricing: Vijendra Singh
किसानों को संबो​धित करते किसान यूनियन के पदा​धिकारी। संवाद
पीलीभीत के मंडी पहुंचे किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सरकार पर गरजे
विज्ञापन

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार चीनी पर तो दाम बढ़ा सकती है, लेकिन किसानों की मेहनत से लगाए गन्ने की कीमत नहीं बढ़ाने का विचार कर रही है, जबकि अन्य फसलों पर किसान का न्यूनतम समर्थन मूल्य बाजार मूल्य से काफी कम होता है। ऐसे में किसानों को बाजार में शोषण भी होता है व उनको मजबूरी में बाजार में अपना कर्ज उतारने के लिए अपनी फसल बेचनी पड़ती है।


भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय मंडी में मासिक पंचायत बैठक आयोजित की गई, जिसको संबोधन करने पहुंचे भाकियू टिकैत के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव का जोरदार किसानों ने मंडी में फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके उपरांत किसान नेता सतविंदर सिंह कहलो ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, कि यूनियन को प्रशासन की ओर से किसानों के शोषण की कई शिकायतें आ रही हैं, सरकार लगातार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। इसको लेकर जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान धर्मेंद्र चौहान, यशपाल सिंह, जसराज सिंह, बलजीत सिंह, प्यारेलाल वर्मा, अरुण गंगवार, पूरनलाल वीरपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed