फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sugar mills still owe Rs.1100 million

चीनी मिलों पर अभी 119 करोड़ बकाया

Thu, 04 May 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 04 May 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिलों का पेराई सत्र समाप्त हुए एक माह होने जा रहा है, लेकिन किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। जिले की एक प्राइवेट और सहकारी मिलों पर 119 करोड़ रुपये बकाया हैं, जिनमें सर्वाधिक 82.36 करोड़ रुपये बरखेड़ा स्थित बजाज चीनी मिल पर है। जिले में चार चीनी मिलें हैं इसके अलावा कुछ गन्ना पड़ोसी जिलों में लगी मिलों को भी जाता है। जिले में स्थित चार मिलों की बात करें तो इन मिलो नें 811.64 करोड़ मूल्य के गन्ने की खरीद की, लेकिन भुगतान मात्र 692.83 करोड़ ही किया गया। इस प्रकार मिलों पर किसानों का अभी 118.81 करोड़ रुपये बकाया हैं। शहर स्थित एलएच शुगर मिल ही एक मात्र ऐसी चीनी मिल है जिससे खरीदे गए गन्ने का पूरा 422 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। भुगतान में बरखेड़ा स्थित बजाज चीनी मिल सबसे पीछे हैं। उसने किसानों से 279.93 करोड़ रुपये मूल्य का गन्ना खरीदा, लेकिन भुगतान मात्र 137.07 करोड़ का ही किया गया। इस प्रकार बजाज मिल पर अभी भी 82.36.83 करोड़ रुपया बकाया है। इसी प्रकार पूरनपुर और बीसलपुर की सहकारी चीनी मिलों पर 17.02 करोड़ व 19.42 करोड़ रुपया बकाया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed