फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sugar mills got 29 crore loan, farmers will be paid

बीसलपुर व पूरनपुर चीनी मिल को 29 करोड़ का कर्ज मिला, किसानों का होगा भुगतान

Sat, 04 Dec 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
sugar mills got 29 crore loan, farmers will be paid
पीलीभीत। बीसलपुर, पूरनपुर और बरखेड़ा चीनी मिलों पर जिन किसानों का पिछले साल का भुगतान लंबित है उनके लिए खुशखबरी। उनको जल्द भुगतान मिलेगा। शासन के निर्देश पर बीसलपुर और पूरनपुर मिल को लोन मिल गया है। वहीं बरखेड़ा मिल ने अपने स्तर से भुगतान करने की हामी भरी है। इसी माह बकाया भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

एलएच चीनी मिल ने पिछले साल का पूरा भुगतान कर दिया है। वहीं इस साल भी पचास करोड़ का भुगतान कर चुकी है लेकिन बीसलपुर और पूरनपुर सहकारी चीनी मिल व बजाज हिंदुस्थान बरखेड़ा ने न पिछला पूरा भुगतान किया और न ही इस बार का भुगतान शुरू किया। भुगतान को लेकर शासन स्तर से सख्त निर्देश जारी होने के बाद अब मिलें अल्पकालीन सॉफ्ट लोन लेकर भुगतान करेंगी। बीसलपुर सहकारी मिल को 17 करोड़ और पूरनपुर को 12 करोड़ लोन मिला है। मिलों को दिसंबर में ही बकाया भुगतान करना होगा। वहीं बरखेड़ा मिल ने अपने स्रोत से भुगतान करने को कहा है।
विज्ञापन

चौदह दिन के भीतर करें नया भुगतान
शासन के निर्देश हैं कि गन्ना तौल होने के चौदह दिन बाद मिलें भुगतान करें लेकिन एलएच पीलीभीत को छोड़ दें तो किसी मिल ने नया भुगतान शुरू नहीं किया है। एलएच ने पचास करोड़ का भुगतान कर दिया है और 87 करोड़ बकाया है। वहीं बाकी मिलों ने अभी तक नए भुगतान की शुरूआत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस पर कितना नया बकाया
बीसलपुर सहाकारी चीनी मिल
21 करोड़ इस साल का बकाया
पिछले साल 106.23 में से 84.76 करोड़ का भुगतान किया
पूरनपुर सहकारी मिल
50 करोड़ नया बकाया
पिछले साल 76.96 में से 62.80 करोड़ का भुगतान किया
बरखेड़ा मिल
पिछले साल का 14 करोड़ बकाया
पिछले साल 295.92 करोड़ में से 186.39 करोड़ भुगतान किया
बीसलपुर सहाकरी मिल को 17 करोड़ और पूरनपुर को 12 करोड़ का अल्पकालीन साफ्ट लोन मिल गया है। दोनों मिलों को दिसंबर में पूरा भुगतान करना है। बरखेड़ा मिल ने अपने स्तर से भुगतान करने को कहा है। किसानों को जल्द बकाया भुगतान मिलेगा। - जितेंद्र कुुमार मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed