फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sugar mill worker killed, another injured

चीनी मिल हादसे में घायल एक और मजदूर की मौत

Sun, 25 Dec 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 25 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
ललित हरि चीनी मिल के ग्रेडर में ब्लास्ट मामले में घायल हुए एक और मजदूर प्रमोद ने शनिवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ इस हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। तीन दिसंबर को ललित हरि चीनी मिल के ग्रेडर में ब्लास्ट हुआ था। इससे भवन का एक हिस्सा गिरने से मलबा में दबकर वहां काम कर रहे तीन मजदूर विष्णु, भारत व पवन की मौके पर मौत हो गई थी। इसके अलावा आधा दर्जन मजदूर गंभीर रुप से घायल हुए थे। चीनी मिल के मालिकों व प्रबंधन पर गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मजिस्ट्रेटी जांच भी चल रही है। इधर, बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती गौहनिया निवासी 25 वर्षीय प्रमोद पुत्र मनोहर लाल और बरहा निवासी धर्मेंद्र पुत्र सोहनलाल की हालत नाजुक बनी हुई थी। दोनों हादसे के बाद निकली आग में झुलस गए थे। शनिवार देर रात प्रमोद की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसका पता लगने पर परिवार में मातम पसर गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद प्रमोद का शव गांव ले जाया गया।  उधर मिल के जीएम (एचआर) आशीष गुप्ता ने बताया कि घायल प्रमोद को बचाने की मिल प्रबंधन ने पूरी कोशिश की। मिल के एक चिकित्सक की देखरेख में उसका बरेली स्थित एक मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था, लेकिन चिकित्सक उसे बचा नहीं सके। मजदूर प्रमोद के परिवार की मिल प्रबंधन हर संभव सहायता करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed