फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sugar mill

गन्ना के अभाव में पूरनपुर चीनी मिल बंद

Tue, 16 Dec 2014 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 16 Dec 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
जो देर शाम तक गन्ने नहीं चल सकी। मिल अधिकारी गन्ना क्रय केंद्रों और क्षेत्र के किसानों से संपर्क कर गन्ना मंगवाने में जुटै रहे ताकि मिल चालू कराया जा सके।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बारिश से खेतों में जलभराव हो गया। इससे गन्ना छिलाई का काम रुक गया। पर्याप्त गन्ना न मिलने पर चीनी मिल मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे बंद हो गई। चीनी मिल के अफसर और कर्मचारियों ने गन्ना क्रय केंद्रों के अलावा किसानों से संपर्क कर गन्ना एकत्र करना शुरू कर दिया। मंगलवार को अपराह्न तीन बजे तक पर्याप्त गन्ना न आने पर चीनी मिल को नहीं चलाया जा सका था।
विज्ञापन


मिल ने जारी किया स्पेशल इंडेंट
गन्ना के अभाव में मंगलवार को बंद हुई चीनी मिल पर चीनी मिल ने 17 दिसंबर का गन्ना सप्लाई 13395 क्विंटल का स्पेशल इंडेंट जारी किया है, ताकि गन्ना की कमी पर चीनी मिल बंद न हो। चीनी मिल ने इसके अलावा 19 दिसंबर का 24705 क्विंटल गन्ना सप्लाई का इंडेंट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी मिल रही 12 घंटे बंद
बीसलपुर। इलेक्ट्रिकल फाल्ट आ जाने से किसान सहकारी चीनी मिल सोमवार की शाम बंद हो गई थी, जो मंगलवार सुबह करीब 12 घंटे बाद चालू हो पाई।
चीनी मिल के मुख्य अभियंता वीके पांडेय ने बताया कि इलेक्ट्रिकल फाल्ट आ जाने से चीनी मिल सोमवार को शाम चार बजे बंद हो गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार को सुबह चार बजे फाल्ट सही किया जा सका, तब कहीं जाकर चीनी मिल चालू हो पाई। लगातार 12 घंटे तक मिल बंद रहने के कारण केन यार्ड में गन्ने का अंबार लग गया है, जिसके कारण मिल प्रशासन ने मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों के क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल नहीं कराई। मिल के जीएम एसके अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed