{"_id":"6a5004d2e5570e225f06210b","slug":"sub-inspector-accused-of-barging-into-homes-and-behaving-indecently-with-womensub-inspector-accused-of-barging-into-homes-and-behaving-indecently-with-women-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-163748-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दरोगा पर घरों में घुसकर महिलाओं से अभद्रता का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दरोगा पर घरों में घुसकर महिलाओं से अभद्रता का लगाया आरोप
विज्ञापन
वकीलों ने कोतवाली पहुंचकर दिया शिकायती पत्र, जांच शुरू
पूरनपुर। वकीलों ने एक दरोगा पर लोगों से गलत व्यवहार करने, रात को घरों में घुसकर महिलाओं से अभद्रता और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। सीओ ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
शेरपुरकलां निवासी अधिवक्ता युनुस खां, नईम खां, नाजिम, रिफाकत, फसल अंसारी, गुफरान आदि ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को दरोगा के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। पत्र में कहा गया कि शेरपुर हलका में तैनात दरोगा के व्यवहार से लोग पीड़ित हैं। आरोप लगाया कि समाज के नौजवानों के साथ गलत व्यवहार करते हैं और घरों में रातों को घुसकर गालियां देते हैं। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हैं।
पत्र में कहा गया कि गाली-गलौज और मारपीट की शिकायतें पहले भी की गई थीे। पत्र में कहा गया कि दरोगा कोर्ट से पेरोल पर छूटे युवक के साथ मिलकर वसूली कराता है। सीओ विधि भूषण मौर्य का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। संवाद